फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   अंबेडकर गांव चयनित होने बावजूद विकास से कोसो दूर सुलुई

अंबेडकर गांव चयनित होने बावजूद विकास से कोसो दूर सुलुई

Mon, 07 Aug 2017 11:56 PM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकर गांव चयनित होने बावजूद विकास से कोसो दूर सुलुई
रसड़ा। विकास खंड के सुलुई ग्राम सभा अंबेडकर गांव चयनित होने के बाद भी आज तक गांव विकास से कोसों दूर है। ग्रामीण सरकारी सुविधा पाने से वंचित हैं। ग्रामीण अपनी मूलभूत सुविधाओं के लिए वर्षों से आंदोलनरत हैं। ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन पर केवल अधिकारियों का आश्वासन ही नसीब हो सका है। एक हजार की अनसूचित जाति की आबादी वाला यह गांव 1996 में ही अंबेडकर गांव चयनित हुआ था। इसके बाद भी गांव की मूलभूत सुविधाएं नदारद हैं।
विज्ञापन

गांव के दलित बस्ती में सड़क स्कूल आवास शौचालय आंगनबाड़ी केन्द्र पंचायत भवन नहीं है। सड़क के लिए सुलुई दलित बस्ती के लोग विजय राम के नेतृत्व में कई बार सड़क से लेकर तहसील एवं ब्लाक मुख्यालय तक ग्रामीण आंदोलन कर चुके हैं । विजय राम द्वारा तहसील दिवस पर दिए गए शिकायती पत्र पर सहायक विकास अधिकारी शिवजी दूबे ने कार्यवाही के लिए प्रधान सचिव को निर्देश देने के साथ-साथ जिले के आलाधिकारियों को सूचित भी किया। लेकिन ग्रामीणों को केवल सिर्फ अधिकारियों का आश्वासन ही नसीब हो सका है। जबकि दलितों की दंभ भरने वाली सरकारें बसपा सपा समेत भाजपा की सत्ता के बावजूद भी सुलुई के दलित बस्ती के लोग विकास से मरहूम है। आज भी ग्रामीण इस उम्मीद पर कायम है कि कभी भी तो शासन प्रशासन की नजरें गांव पर इनायत होगी तथा गांव के दिन बहुरेंगे तथा ग्रामीणों के चेहरे पर मुस्कान लौटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed