फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   13 quarantine centers are built for people coming from non states

गैर राज्यों से आने वाले लोगों के लिए बनाए गए हैं 13 क्वारंटीन सेंटर

Wed, 29 Apr 2020 08:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 08:48 PM IST
विज्ञापन
13 quarantine centers are built for people coming from non states
बैरिया। दूसरे राज्यों से मजदूरों व अन्य लोगों के आने को लेकर तहसील प्रशासन ने उन्हें क्वारंटीन करने के लिए पूरी व्यवस्था कर ली है। इसको लेकर बुधवार को तहसील के सभागार में एसडीएम अशोक चौधरी की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह, नायब तहसीलदार रजत कुमार सिंह, खंड विकास अधिकारी संतोष कुमार यादव, नगर पंचायत बैरिया के अधिशासी अधिकारी आशुतोष ओझा, एसएचओ बैरिया संजय त्रिपाटी, रेवती शैलेश सिंह, दोकटी अमित कुमार सिंह के अलावा समस्त राजस्व निरीक्षक, लेखपाल व ग्राम पंचायत अधिकारी आदि रहे। एसडीएम ने बताया कि 14 हजार लोग दूसरे राज्यों में मजदूरी, नौकरी व व्यवसाय करते हैं, जिन्हें लाने की कवायद शुरू की गई है। उनके आने पर उन्हें 14 दिनों के लिए क्वारंटीन किया जाएगा। इसके लिए 13 क्वारंटीन सेंटर बनाए गए हैं। इसमें नरहरि बाबा इंटर कॉलेज कर्णछपरा, रामनाथ पाठक इंटर कॉलेज मुरारपट्टी, बाबा लक्ष्मण दास द्वाबा राष्ट्रीय इंटर कॉलेज बैरिया, पीएन इंटर कॉलेज दुबेछपरा, सेनानी सुदर्शन सिंह इंटर कॉलेज बहुआरा, राजकीय इंटर कॉलेज बैरिया, बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुबेछपरा, लालझरी देवी इंटर कॉलेज शोभाछपरा, शिवनाथ सिंह उमा विद्यालय टोला शिवन राय, द्वाबा प्रचार समिति महाविद्यालय बैरिया, आरपीएन पबिल्क स्कूल रानीगंज, नीलम देवी महाविद्यालय धतुरी टोला और अमरनाथ मिश्र महाविद्यालय दुबेछपरा शामिल है। क्वारंटीन रहने वाले लोगों को खाना बनाने के लिए तीन-तीन रसोइयों की तैनाती की गई है। सफाईकर्मी की तैनाती साफ-सफाई के लिए की गई है। प्रत्येक सेंटर पर सुरक्षा के भी इंतजाम रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed