फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   12.30 lakh compensation paid to 431 farmers

Ballia News: 431 किसानों को 12.30 लाख मुआवजे का भुगतान

Mon, 15 Dec 2025 01:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
12.30 lakh compensation paid to 431 farmers
बैरिया। अतिवृष्टि से हुई खरीफ की फसल के मुआवजे के रूप में बैरिया तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों के 431 किसानों को 12.30 लाख मुआवजे का भुगतान कर दिया गया है। शेष किसानों को मुआवजा देने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी आलोक प्रताप सिंह ने बताया की 1066 किसानों की सूची फीड करके आपदा राहत आयुक्त के यहां भेजी गई थी। इसमें 431 किसानों को खाते में मुआवजा भुगतान कर दिया गया है। शेष किसानों को जल्द ही भुगतान उनके खाते में हो जाएगा।
विज्ञापन

जहां दोषपूर्ण सर्वे हुआ है, वहां से किसानों की आपत्तियां मांगी गई है। आपत्ति मिलते ही उसका निस्तारण कर उसकी सूची आपदा राहत आयुक्त को भेज दी जाएगी।
यही नहीं अतिवृष्टि से हुए खरीफ फसल नुकसान के बाद मोथा तूफान से दलहनी-तिलहनी व सब्जी के फसलों की नुकसान के क्रम में किसानों को मुआवजा देने के लिए ढाई करोड़ का फंड जिलाधिकारी ने शासन से मांगा है। वह पैसा आते हैं यहां के भी किसानों को मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी ने किसानों से आग्रह किया कि अगर उनका नुकसान के सर्वे में नहीं शामिल किया गया है, तो आवेदन पत्र प्रस्तुत करें। जांच के बाद लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed