{"_id":"5cc4960abdec22078f24b51f","slug":"121556387338-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईस्कूल में तरु व इंटर में मयंक ने किया जिला टॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईस्कूल में तरु व इंटर में मयंक ने किया जिला टॉप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। माध्यमिक शिक्षा परिषद से संचालित यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम शनिवार को घोषित कर दिया गया। हाईस्कूल में 61.56 तथा इंटरमीडिएट में 53.31 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण रहे। हाईस्कूल में तरु सिंह ने 600 में से 549 अंक और इंटरमीडिएट में मयंक सिंह ने 500 में से 454 अंक लाकर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
हाईस्कूल में टॉप टेन में कुल 26 विद्यार्थी शामिल हैं। जीएसएचएस स्कूल भीमपुरा की तरु सिंह कुल 91.3 प्रतिशत कुल 549 अंक प्राप्त कर जिले में पहले नंबर पर रहीं जबकि दूसरे स्थान पर रितू सिंह व संजीव यादव को 547 अंक प्राप्त हुए हैं। तीसरे स्थान पर संस्कार कुमार सिंह 545, चौथे स्थान पर आफरीन तब्बसुम व रोहित यादव 544, पांचवें स्थान पर सुमन चौहान 543, छठें स्थान पर आर्यन कुमार वर्मा, श्रेया मिश्रा, स्वेता चौहान, बृजेश धनगर, शिवम चौरसिया को 541, सातवें स्थान पर मनीष यादव, शिव रामकृष्ण यादव, नीलम चौहान, ज्ञानेंद्र कुमार को 540, आठवें स्थान पर अराध्या सिंह, अजीत कुमार यादव, अंजलि चौहान, आदित्य प्रताप सिंह को 539, नौवें स्थान पर प्रतीक यादव, आलोक यादव, आस्था मिश्रा, कोमल कुशवाहा को 538 व दसवें स्थान पर रिया व अनुराग सिंह को 600 में से 537 अंक मिले हैं।
इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम में जिले के टॉप 10 में कुल 13 छात्र शामिल हैं। इसमें सबसे अधिक 500 में से 454 अंक प्राप्त करके मयंक ने जिले में टॉप किया। इसके अलावा दूसरे स्थान पर सपना सिंह को 443, तीसरे स्थान पर किरन चौहान को 442, चौथे स्थान पर प्रगति को 437 पांचवें स्थान पर उत्कर्षिता उपाध्याय, सूर्यकांत पांडेय व अनामिका को 435, छठवें स्थान पर गौरी यादव को 434, सातवें स्थान पर 433, आठवें स्थान पर निधि यादव व विशाल कुमार गुप्ता को 432, नौवें स्थान पर कमलेश यादव को 430 व 10 वें स्थान पर आंचल सिंह व शुभम गुप्ता को 500 में 429 अंक प्राप्त हुए।
विज्ञापन
बीते सत्र में की बोर्ड की परीक्षा में जिले में 54024 परीक्षार्थी कम पंजीकृत हुए थे। हाईस्कूल में संस्थागत बालक 75614 व बालिका तथा व्यक्तिगत बालक 9183 व बालिका 1460 थे जबकि इस साल संस्थागत बालक 50178 व बालिका 37060 तथा व्यक्तिगत बालक 61 व बालिका 55 पंजीकृत थे। इस तरह पिछले साल हाईस्कूल में जहां कुल परीक्षार्थी एक लाख 27 हजार 568 थे वहीं इस साल कुल 87354 थे जो 40214 कम हैं। इसी तरह वर्ष 2018 में इंटरमीडिएट की परीक्षा में संस्थागत बालक 54714 व बालिका 33967 तथा व्यक्तिगत बालक 7051 व बालिका 2310 कुल 98042 थे वहीं इस साल संस्थागत बालक 48804 व बालिका 34131 तथा व्यक्तिगत बालक 751 व बालिका 546 कुल 84232 पंजीकृत थे जो पिछले साल से 13810 कम रहे। इस तरह कुल 54024 परीक्षार्थी इस साल बोर्ड परीक्षा में कम पंजीकृत थे।
हाईस्कूल में 61.56 और इंटर में 53.31 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण : बलिया। यूपी बोर्ड हाई स्कूल की परीक्षा में कुल 87354 परीक्षार्थी पंजीकृत थे लेकिन परीक्षा के दौरान 1462 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी थी और 85892 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। इनमें 52876 छात्र छात्राएं उत्तीर्ण रहे जबकि 18330 उनुत्तीर्ण रहे। इसके अलावा 14686 छात्र छात्राओं के परिणाम अपूर्ण हैं। इसी तरह इंटर में कुल 84232 छात्र पंजीकृत थे लेकिन परीक्षा के दौरान 9690 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी और 75542 छात्र छात्राओं ने परीक्षा दी थी। इनमें 40271 उतीर्ण रहे जबकि अनुत्तीर्ण 24577 रहे। 10694 विद्यार्थियोें के परिणाम अपूर्ण हैं। इस तरह हाईस्कूल में 61.56 व इंटर में 53.31 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण रहे।
सीसी कैमरों और वायस रिकार्डर से नकल पर लगा अंकुश : बलिया। इस साल बोर्ड परीक्षा कराने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे के साथ ही वायस रिकार्डर का भी इंतजाम किया गया था। पूरे परीक्षा की वीडियो व वायस रिकार्डिंग भी कराई गई थी। जिला विद्यालय निरीक्षक की मानें तो इसका सकारात्मक असर पड़ा। उन्होंने बताया कि इसके चलते नकल पर काफी हद तक अंकुश लगा और परीक्षार्थी भी नकल से बचते रहे। बताया कि सीसीटीवी कैमरे के साथ ही वायस रिकार्डर का असर रहा और केंद्रों पर कक्ष निरीक्षक भी मनमानी नहीं कर सके।
पिछले साल की अपेक्षा बेहतर रहे हाईस्कूल और इंटर के परिणाम : बलिया। यूपी बोर्ड की 2019 की परीक्षा में हाईस्कूल में 87354 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जबकि 85892 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। इनमें 52876 छात्र छात्राएं उत्तीर्ण रहे और रिजल्ट 61.56 फीसदी रहा। जबकि वर्ष 2018 में हाईस्कूल में एक लाख 17 हजार 891 परीक्षार्थी पंजीकृत थे और हाईस्कूल में कुल 35450 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी थी और कुल 58784 परीक्षार्थी पास हुए तथा जिले का रिजल्ट 49.86 फीसदी था। वर्ष 2017 में हाईस्कूल में कुल एक लाख 157 परीक्षार्थी पंजीकृत थे और 16 हजार 746 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी थी। इस साल कुल 77432 परीक्षार्थी पास हुए और कुल 77.31 फीसदी परिणाम था। इसी तरह इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए इस साल 84232 छात्र पंजीकृत थे लेकिन परीक्षा के दौरान 9690 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी और 75542 छात्र छात्राओं ने परीक्षा दी। इनमें 40271 उत्तीर्ण रहे और रिजल्ट 53.30 था। वर्ष 18 में कुल 92 हजार 954 परीक्षार्थी पंजीकृत थे लेकिन 19 हजार 431 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी और कुल 51.57 फीसदी छात्र पास हुए थे। वर्ष 2017 में कुल 81822 छात्र पंजीकृत थे और 9766 ने परीक्षा छोड़ दी थी। इस साल कुल 67457 परीक्षार्थी पास हुए थे और परिणाम 82.44 फीसदी था।
छात्र-छात्राओं ने मंदिरों में टेका मत्था : बलिया। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम आने से पहले छात्र-छात्राओं ने विभिन्न मंदिरों में जाकर अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होने की मन्नत मांगी। अच्छे अंकों से उत्तीर्ण बच्चों ने शाम को अभिभावकों के साथ मंदिरों में जाकर दर्शन किया और प्रसाद चढ़ाया। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से पहले से दोपहर 12.30 बजे रिजल्ट घोषित करने की सूचना प्रसारित की गई थी। इसको लेकर परीक्षार्थी परिजनों के साथ सुबह ही घरों के नजदीक व प्रमुख देव स्थलों पर जाकर मत्था टेका और अच्छे रिजल्ट के लिए मन्नतें मांगी। नगर में स्थित बाबा बालेश्वर मंदिर, हनुमान मंदिर, साईं बाबा मंदिर आदि पर छात्र-छात्राओं ने परिजनों के साथ पूजन-अर्चन किया।