फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   रैदास विचारों को आत्मसात करने की जरुरत : मिठाईलाल

रैदास विचारों को आत्मसात करने की जरुरत : मिठाईलाल

Wed, 20 Feb 2019 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
रैदास विचारों को आत्मसात करने की जरुरत : मिठाईलाल
बलिया। नगर में मंगलवार को कई स्थानों पर संत रविदास की जयंती समारोह कार्यक्रम आयोजित किए गए। भृगु आश्रम स्थित संत रविदास मंदिर आस्थावानों की भीड़ लगी रही। इस मौके पर लोगों ने संत रविदास के योगदान और उनके कृतित्व को याद किया। साथ ही उनके विचारों को आत्मसात करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

संत रविदास मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ जयंती समारोह का शुभारंभ हुआ। संत की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए दिन भर आस्थावानों की भीड़ लगी रही। पुष्पार्चन किया गया। इस मौके पर मंदिर के प्रबंधक मिठाई लाल भारती ने पुलमावा में जवानों की शहादत को याद करते हुए बाकी कार्यक्रम स्थगित करने की घोषणा की। इस मौके पर अनिल राय, अजय चौधरी डब्लू, अजय राम, राजन कनौजिया, रामेश्वर पासवान, संतोष त्रिशरण, नरेंद्र धुसिया, हरेंद्र, शिवकुमार, अजय ठाकुर, सोहिल वर्मा, मनीष पासवान आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता अजय राम तथा संचालन महफूज आलम ने किया।
विज्ञापन

शहीद पार्क चौक में अपना दल (एस) के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष टिंकू पटेल के नेतृत्व में संत रविदास और शिवाजी की जयंती मनाई। इस मौके पर धनजी पटेल, सत्यदेव, सोनू गुप्त, आकाश पटेल, गुप्तेश्वर प्रसाद, जितेंद्र प्रसाद, गनेश प्रसाद, इंद्रजीत, उमेश पटेल आदि मौजूद रहे। इसी तरह चंद्रशेखर नगर स्थित शक्ति स्थल स्कूल में संत शिरोमणि रविदास की जयंती धूमधाम से मनाई गई। विद्यालय के प्रबंधक दुर्गादत्त त्रिपाठी ने संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण किया। उन्होंने संत रविदास कर्मयोगी थे, उन्होंने आजीवन पैतृक धंधा नहीं छोड़ा। वे व्यवहार कुशल एवं परोपकारी प्रवृत्ति के थे। इस मौके पर प्रधानाचार्य आशुतोष त्रिपाठी, साकेत त्रिपाठी, अतुल कुमार पांडेय, शिवशंकर सिंह, ओमप्रकाश त्रिपाठी, सत्यम, सोनी चौबे, नीलू श्रीवास्तव, दुर्गा उपाध्याय, गूंजन राय सहित छात्र-छात्राएं मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मालदेपुर मोड़ स्थित होटल तृप्ति में युवा चेतना के तत्वावधान में संत शिरोमणि रविदास की जयंती मनाई गई। समारोह का उद्घाटन करते हुए युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की संत रविदास सामाजिक न्याय के स्तंभ थे। उन्होंने जीवन भर समाज को जोड़ने का काम किया। वह समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज थे। कहा कि देश को आजाद हुए 70 साल से ज्यादा हो गए लेकिन आज तक ग़रीबों को उनका अधिकार नहीं मिला। उन्होंने अवधेश राम को संत रविदास का चित्र भेंट किया। समारोह की अध्यक्षता युवा चेतना के महासचिव अजय राय मुन्ना और संचालन संगठन सचिव रघुपति सिंह ने किया। इस दौरान अवधेश राम, मोहन सिंह, बैजू राय, चंद्रप्रकाश सिंह कफ़्र्यू, राजकुमार मौर्य, अवधेश सिंह, रामबाबू सिंह, रविशंकर राय पप्पू, गुड्डु सिंह, नरोत्तम बाग़ी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed