फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   मनुष्य के जीवन में माता-पिता का स्थान सबसे ऊंचा: केतकी

मनुष्य के जीवन में माता-पिता का स्थान सबसे ऊंचा: केतकी

Thu, 14 Feb 2019 10:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
मनुष्य के जीवन में माता-पिता का स्थान सबसे ऊंचा: केतकी
बलिया। क्षेत्र के जीराबस्ती गांव स्थित गोपाल आईटीआई के प्रांगण में आइटीआई के संस्थापक गोपाल तिवारी की दूसरी पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान वक्ताओं ने अपने विचार रखे, भाजपा नेत्री केतकी सिंह ने 275 गरीब महिला-पुरूषों में कंबल वितरण किया। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले गोपाल के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि माता-पिता का स्थान सबसे ऊंचा होता है। ऐसे में पिता के गुजर जाने के बाद पुत्र द्वारा उनकी याद में प्रत्येक साल गरीब लोगों की सेेवा करता है।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री नारद राय ने कहा कि किसान वर्ग से ताल्लुकात रखते हुए भी गोपाल तिवारी ने अपने परिवार को शिक्षा से जोड़ा रहा। इसके चलते आज उनके गुजर जाने के बाद भी उनके परिवार के सारे सदस्य उनकी पुण्यतिथि मनाते हैं। विचार व्यक्त करने वालों में जीरा बस्ती ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मोनू गुप्ता, देवकली प्रधान भोला राय, व्यापार मंडल नेता अमीरचंद्र गुप्ता, छात्र नेता दुर्गेश राय, विनीत सिंह, दयानंद वर्मा, राजेश सिंह, पूर्व प्रधान जितन चौहान, यश पब्लिक स्कूल के प्रबंधक राजा बाबू राय, प्रबंधक संजीव सिंह, सत्येंद्र राय, कृष्णा राय ने अपने विचार रखे। इस मौके पर प्रवीण राय, दयानंद वर्मा, गुड्डन पांडेय, राजू, राहुल, कुणाल सिंह, अधिवक्ता प्रवीण तिवारी आदि लोग रहे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजभान चौहान तथा कालेज के प्रबंधक धर्मेंद्र तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed