{"_id":"5c5f17ffbdec22270f4fcd87","slug":"121549735935-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक विवाह समारोह में 10 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक विवाह समारोह में 10 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदरपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत शनिवार को सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन गांधी इंटर कॉलेज के प्रांगण में किया गया। इसमें दो दर्जन से अधिक जोड़े का विवाह कराया गया। नवविवाहित जोड़े को विभाग एवं विभिन्न समितियों की ओर से ओर से उपहार भी दिए गए।
सामूहिक विवाह समारोह के बतौर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना उन गरीब परिवारों के लिए वरदान की तरह है, जो गरीबी के कारण अपनी बेटियों के हाथ पीले करने में सक्षम नहीं हैं। ऐसे परिवारों को इस योजना का लाभ उठाना चाहिए। कहा कि दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों को समाप्त करने के लिए भी यह योजना रामबाण व क्रांतिकारी साबित हो रही है। कहा कि कुछ लोग अपने बेटी की शादी में फिजूल खर्च के लिये पैसा उधार लेकर शादी करते हैं और पूरी जिंदगी उसकी बोझ तले दबे रहते हैं, उन लोगों से भी अपील है कि वह अपनी बेटी की शादी इस योजना के माध्यम से करें। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत जो भी वर-वधू अभी शादी करना चाहते हैं, वह अपना पंजीकृत करा लें। इस योजना के तहत धन की कोई कमी नहीं है। जिलाधिकारी ने मंच से ही मौजूद ग्राम प्रधानों से अपील किया कि अपने-अपने ग्राम पंचायतों में गरीब परिवारों के बेटे-बेटियों को चिह्नित कर इस योजना का लाभ दिलाएं।
सामूहिक विवाह समारोह को लेकर सुबह से तैयारी की जा रही थी। करीब 10 बजे दूल्हे बारात लेकर गांधी इंटर कॉलेज परिसर में पहुंचे जहां जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पंडित विनय कुमार मिश्र व अजीत पांडेय ने सभी जोड़े का वैदिक मंत्रोच्चार कर विवाह कराया। इसके बाद मंडप में वर-वधू ने एक-दूसरे के गले में वरमाला डालकर जीवन भर साथ निभाने का वादा किया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी नवानगर उपेंद्र पाठक, समाज कल्याण अधिकारी तिलकधारी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राम बचन यादव, ग्राम प्रधान शकुंतला देवी, प्रबंधक अरविंद राय, प्रधानाध्यापक उदय बहादुर सिंह, रजनीश राय, देवनाथ यादव, अजय खरवार, गोविंद गुप्ता, अनिल वर्मा, राम कुमार राम, अशरफ अली, नागेंद्र यादव, अरविंद निगम, वीरेंद्र, मनोज तिवारी आदि मौजूद रहे।