फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का होगा आयोजन

ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का होगा आयोजन

Fri, 11 Jan 2019 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का होगा आयोजन
बलिया। वित्तीय वर्ष 2018-19 में जिला योजना के अंतर्गत विकास खंड स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन किया जाएगा। विकास खंड स्तर पर एथलेटिक्स, वालीबाल, कुश्ती, कबड्डी एवं भारत्तोलन प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इस प्रतियोगिता हेतु प्रति विकास खंड 12 हजार की दर से धनराशि अनुमन्य होगी। यह प्रतियोगिता खंड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति के माध्यम से आयोजित की जायेगी।
विज्ञापन

जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी आरसीएस यादव ने बताया कि विकास खंड पंदह के रा. इंटर कॉलेज सन्दवापुर, बनहरा में 12 जनवरी को, नगरा के नरहेजी इंटर कॉलेज नरही, नगरा में 16 को, सीयर के जीएमएम इंटर कॉलेज सीयर (बेल्थरारोड) में 18 को, मनियर के जय प्रकाश इंटर कॉलेज धर्मापुर में 20 को, रसड़ा के इंटर कॉलेज कोटवारी में 22 , चिलकहर के मथुरादास महाविद्यालय चिलकहर में 24 , गड़वार के पायका सेंटर मिठवार में 27, सोहाव के सेवा संघ इंटर कॉलेज सोहाव में 29, दुबहड़ के रामदहीन सिंह इंटर कॉलेज आमघाट में 31, बेलहरी के प्राथमिक विद्यालय नीरुपुर में 02 फरवरी को, रेवती के जूनियर हाईस्कूल सहतवार में 04, बैरिया के पायका सेंटर मधुबनी में 06 , मुरलीछपरा के महात्मा गांधी इंटर कॉलेज दलनछपरा में 08, बांसडीह के जूनियर हाई स्कूल बांसडीह में 10, बेरुआरबारी के पायका सेंटर सुखपुरा में 11, हनुमानगंज के गौरी भैया स्टेडियम सागरपाली में 13 को खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed