फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   मनरेगा मजदूरों की मांग पूरी करने की मांग

मनरेगा मजदूरों की मांग पूरी करने की मांग

Mon, 07 Jan 2019 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jan 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
मनरेगा मजदूरों की मांग पूरी करने की मांग
बांसडीहरोड। अखिल भारतीय मनरेगा मजदूर रक्षक संघ के तत्वावधान में रविवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय बाब की अध्यक्षता में मजदूरों की एक बैठक घोरौली बाजार में हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मनरेगा मजदूरों के साथ जो छल किया जा रहा है, कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि मजदूरों को 2008 से लेकर अब तक सौ दिन का बकाया राशि मनरेगा मजदूर के खाते में भेजा जाय। मनरेगा मजदूरों के काम की अवधि व मजदूरी राशि को बढ़ाई जाय। कहा कि मांगें पूरी नहीं हुई तो मनरेगा मजदूर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। ब्लाक अध्यक्ष आजाद कुमार शर्मा ने कहा कि मनरेगा मजदूर को संगठित होने की जरूरत है। तभी हम सब अपनी मांग को सरकार से मनवा सकेंगे। कहा कि मनरेगा मजदूरों की मांग पूरी नहीं की गई तो जनपद में बड़ा आंदोलन होगा। इस मौके पर हरिमोहन प्रसाद, विजेंद्र प्रसाद, अर्जुन बिंद, पुष्पा देवी, तारकेश्वर उपाध्याय, श्रीमोहन गुप्त, राधाकृष्ण ठाकुर, कमलेश्वरी देवी, राजेश कुमार राजभर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed