{"_id":"5baa7c2a867a557ff747ec4a","slug":"121537899562-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिनिधिमंडल से लेखाधिकारी से मिल सौंपा मांग पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिनिधिमंडल से लेखाधिकारी से मिल सौंपा मांग पत्र
Updated Tue, 25 Sep 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बलिया। विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष डॉ. घनश्याम चौबे के नेतृत्व में बेसिक शिक्षा के वित्त एवं लेखाधिकारी अमित राय से मिला। इस दौरान शिक्षकों ने तीन सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। इस दौरान वित्त एवं लेखाधिकारी ने मांगों को मानते हुए प्रतिनिधिमंडल को यथाशीघ्र निराकरण के लिए आश्वस्त किया। वार्ता के दौरान नगरीय आवासीय भत्ता से आच्छादित विद्यालयों के बंद नगरीय आवासीय भत्ता को पुन: बहाल करने, सातवें वेतनमान के अवशेष का अक्टूबर माह में भुगतान एवं नव नियुक्त अध्यापकों के अवशेष वेतन एरियर का यथाशीघ्र भुगतान आदि शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडल मुख्य रूप से डॉ. आशुतोष शुक्ला, श्रीराम चौबे, नित्यानंद पांडेय, रविंद्र तिवारी, उपेंद्र नारायण सिंह, अनिल सिंह, गौरव यादव, संजय सिंह, हरेंद्र, कैलाश राम, जितेंद्र सिंह, निर्भय सिंह, अनुज सिंह, जनार्दन दुबे, विजय मिश्र, शिवेंद्र सिंह, धीरज राय, सुनील पांडैय आदि मौजूद रहे।