{"_id":"5a7c8b1b4f1c1bd34b8b78d7","slug":"121518111515-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोवर्स-रेंजर्स प्रशिक्षण समापन कार्यक्रम में 60 छात्र-छात्राओं ने किया प्रतिभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोवर्स-रेंजर्स प्रशिक्षण समापन कार्यक्रम में 60 छात्र-छात्राओं ने किया प्रतिभाग
Updated Thu, 08 Feb 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदरपुर। श्री बजरंग स्नातकोत्तर महाविद्यालय दादर आश्रम सिकंदरपुर में पांच दिवसीय रोवर्स-रेंजर्स प्रशिक्षण समापन कार्यक्रम गुरुवार की शाम हुआ। जिसमें कुल 60 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान कुमारी पूनम , कुमारी अनु सिंह, पिंकी चौरसिया, नीलू बरनवाल, कुमारी पूजा , ममता, रसिक बिहारी राय, रजनीश यादव, विपिन कुमार यादव, अजय दिलीप आदि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक डॉक्टर हरीश चंद्र तिवारी ने रोवर्स-रेंजर्स को राष्ट्र सेवा की भावना से कार्य करने की प्रेरणा दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य शिवबहादुर सिंह ने रोवर्स-रेंजर्स के प्रदर्शन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रशंसा करते हुए उन्हें सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा एवं शुभकामनाएं दी। इस मौके पर रोवर्स-रेंजर्स प्रभारी धर्मेंद्र कुमार पांडेय, डॉ कौशल किशोर, डॉ उदय पासवान, डॉ कृष्ण कुमार सिंह, उमाकांत यादव, डॉ आर लक्ष्मण सिंह, डॉ नीरज शुक्ला, डॉ अभय तिवारी, डॉ समरेंद्र, विक्रम सिंह, डॉ अंबुज सिंह, डॉ अंगद वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन