फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   लाउड स्पीकर पर रोक लगाने से उपासक मायूस

लाउड स्पीकर पर रोक लगाने से उपासक मायूस

Fri, 19 Jan 2018 11:32 PM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
लाउड स्पीकर पर रोक लगाने से उपासक मायूस
रसड़ा। हाईकोर्ट द्वारा लाउडस्पीकर पर रोक लगा दिये जाने से सरस्वती पूजन के उपासक मायूस एवम परेशान नजर आ रहे है। इस बार पूजा स्थलों पर भक्ति गीतों का शोर नहीं सुनाई देगा। लाउडस्पीकर के प्रयोग करने के लिए युवक तहसील एवम थाने का चक्कर लगा रहे हैं। सरस्वती पूजा में इस बार लाउडस्पीकरों एवम डीजे की गानों की धूम कम देखने को मिलेगी। शासन के निर्देशानुसार प्रात: छह से रात्रि आठ बजे तक ही लाउडस्पीकर बजाने की इजाजत दी जाएगी। आवाज की रफ़्तार का भी निर्धारण निश्चित रहेगा। क्षेत्र के जाम पूजा समिति के अध्यक्ष विशाल सिंह सहित अन्य युवाओं का कहना है कि इस आदेश से अनेक पूजा समितिया तो इजाजत ही नहीं ले पायेगी। उपजिलाधिकारी गम्भीर सिंह ने बताया कि आदेश देने की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। पूजा समिति के लोग आवेदन कर लाउडस्पीकर का प्रयोग कर सकेंगे। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed