{"_id":"5a4290e24f1c1bc20a8b4f21","slug":"121514311906-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन अंत्योदय में संवरेंगे 172 गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन अंत्योदय में संवरेंगे 172 गांव
Updated Wed, 27 Dec 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। मिशन अंत्योदय योजना के तहत जिले के कुल 172 गांवों को संवारने का काम किया जाएगा। सीडीओ ने गांवों की सूची जारी करते हुए इन गांवों का गरीबी मुक्त ग्राम के रुप में विकसित करने के लिए ग्राम पंचायत डेवलेपमेंट प्लान बनाने का निर्देश दिया है।
शासन की ओर से लागू किए गए मिशन अंत्योदय योजना को मूर्तरुप देने की तैयारी जिले में भी शुरु हो गई है। मिशन अंत्योदय योजना के तहत चयनित गांवों में शिक्षा, पेयजल, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली आदि बुनियादी सुविधाओं से संतृप्त करने का प्रावधान है। इसके अलावा इन गांवों में रहने वाले गरीबों को चिह्नित कर उनकी गरीबी दूर करने के लिए रोजगार परक योजनाओं का संचालन करने की व्यवस्था है।
शासनादेश के तहत गांवों को सभी तरह के विकास कार्यों से संतृप्त करना है और सरकार ने दो अक्तूबर 2019 तक इन गांवों को गरीबी मुक्त ग्राम बनाने की समय सीमा भी निर्धारित की है। इसको देखते हुए अधिकारियों ने जिले के कुल 172 गांवों का चयन किया है। इसमें सोहांव, रेवती, दुबहड़, बेलहरी, बैरिया व गड़वार ब्लाक के 10-10 गांव चयन किए गए हैं। इसके अलावा नगरा, पंदह व हनुमानगंज ब्लाक के 11-11 गांव, मनियर के 12 गांव, बांसडीह के नौ गांव, रसड़ा, बेरुआरबारी, चिलकहर व मुरलीछपरा ब्लाक के आठ-आठ गांव तथा सीयर ब्लाक के 16 गांव मिशन अंत्योदय योजना के तहत चयनित किए गए हैं। चयनित गांवों की कार्ययोजना बनाने का निर्देश सीडीओ ने ब्लाक व ग्राम पंचायत अधिकारियों को दिया है।
विज्ञापन
मिशन अंत्योदय योजना के तहत जनपद के 172 गांवों का चयन कर लिया गया है। इन गांवों की कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत करने का निर्देश सभी ब्लाकों को दिया गया है।
संतोष कुमार, मुख्य विकास अधिकारी