{"_id":"5a4290cc4f1c1b156b8be921","slug":"121514311884-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वार्थ की राजनीति करने वालों के गिरफ्त में है देश: आनंद स्वरूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वार्थ की राजनीति करने वालों के गिरफ्त में है देश: आनंद स्वरूप
Updated Wed, 27 Dec 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदरपुर। भारतीय डेमोक्रेटिक पार्टी का प्रथम स्थापना दिवस गांधी इंटर कॉलेज सिकंदरपुर के प्रांगण सोमवार की शाम धूमधाम से मनाया गया। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक स्वामी आनंद स्वरूप महाराज ने कहा कि आज हमारा भारत देश केवल राजनीतिक स्वार्थ की राजनीति करने वालों के हाथों में गिरफ्त हो गया है। आज जरूरत है भारत देश को सच्चे देशभक्त की। जिसके लिए आज के नौजवानों को आगे आकर धूमिल होती भारत की छवि को बचाना होगा।
उन्होंने कहा कि देश के लोकतांत्रिक सिद्धांत को ध्यान में रखकर इस पार्टी का गठन किया गया है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, महामना मदन मोहन मालवीय, और डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करने के लिए हमारी पार्टी संकल्पित है।
उन्होंने कहा कि हम इस की लड़ाई को सड़क से सदन तक लड़ने का काम करेंगे। लेकिन इसके लिए आज के युवा वर्ग को कमर कस कर तैयार होना होगा, तभी हम भारत की गरिमा व संप्रभुता को बचाने का काम कर सकते हैं। इसके लिए हमने इस बागी बलिया की धरती को चुना है। जिसने आजादी की लड़ाई में सबसे पहले आजाद होने का काम किया था। समारोह को नसरुल्लाह अंसारी ,सुभाष यादव ,रब्बानी, बृजेश यादव, दिनेश मिश्रा, कमरुद्दीन ,जाकिर खान ,मनोहर मिश्रा , संजय दुबे आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष राजेश पांडेय व संचालन जितेंद्र त्यागी ने किया ।