फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   भगवती प्रसाद द्विवेदी को दी गई बधाई

भगवती प्रसाद द्विवेदी को दी गई बधाई

Wed, 13 Dec 2017 11:34 PM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
भगवती प्रसाद द्विवेदी को दी गई बधाई
बलिया। उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान ने वर्ष 2016 के लिए बाल साहित्य का सर्वोच्च सम्मान बाल साहित्य भारती प्रख्यात साहित्यकार भगवती प्रसाद द्विवेदी को देने की घोषणा की है। श्री द्विवेदी जिले के दलछपरा गांव के निवासी हैं। इसके पूर्व श्री द्विवेदी को उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान से निराला पुरस्कार और सूर पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं। उनके बाल साहित्य की 83 पुस्तकें बच्चों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। इन पुस्तकों के लिए चिल्ड्रेन बुक ट्रस्ट, शकुंतला सिरोठिया बाल साहित्य पुरस्कार, चमेली देवी, महेंद्र सम्मान, भारतीय बाल कल्याण संस्थान, राष्ट्र बंधु स्मृति सम्मान आदि मिल चुके हैं। बाल साहित्य के अलावा श्री द्विवेदी की हिंदी भोजपुरी की दर्जनों कृतियां चर्चित हैं। द्विवेदी की इस उपलब्धि पर डा. रघुवंश मणि पाठक, डा. गणेश कुमार पाठक, डा. राजेंद्र भारती, ओमप्रकाश उपाध्याय, राजेंद्र प्रसाद, नवचंद्र तिवारी, अशोक कुमार तिवारी, आशीष त्रिवेदी, डा. लालधर यादव, राजीव कुमार पांडेय, शशिप्रकाश श्रीवास्तव, बृज कुमार द्विवेदी ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed