फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   माध्यमिक शिक्षक संघ का चुनाव इसी माह में

माध्यमिक शिक्षक संघ का चुनाव इसी माह में

Sun, 03 Dec 2017 11:58 PM IST
Updated Sun, 03 Dec 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षक संघ का चुनाव इसी माह में
बलिया। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ जिला इकाई के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की बैठक कुंवर सिंह इंटर कालेज में रविवार को आयोजित की गई। जिसमें संगठन के तर्दथ समिति के संयोजक तथा सभा के अध्यक्ष अक्षय कुमार राय ने कहा कि संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के निर्देशानुसार जनपदीय संगठन का निर्वाचन दिसंबर माह में संपादित कराया जाएगा। इसके क्रम में चुनाव अधिकारी द्वारा विस्तृत कार्यक्रम भी घोषित किया जा चुका है। कहा कि निर्वाचन के संबंध में प्रत्येक इकाईयों के निर्वाचन सूची, प्रतिनिधि सूची प्राप्त करनी है। उन्होंने संबंधित सदस्यों से अपील किया कि यथाशीघ्र प्रतिनिधि सूची जनपदीय नेतृत्व को हस्तगत करा दे। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक की कार्य पद्घति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारे जिले को ऐसे डीआईओएस मिले है जो अपने कार्यालय पर नहीं बैठते है। जिससे समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। नवंबर का बिल लेखाधिकारी की अनुपलब्धता से पारित नहीं हो पा रही है। पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र राय ने कहा कि जिला विद्यालय निरीक्षक चुनाव और परीक्षा केंद्र निर्धारण का बहाना बनाकर कार्यालय से गायब रहते है। जिससे कई कार्य लंबित है। पूर्व अध्यक्ष केके पांडेय ने कहा कि संगठन में शक्ति होती है और इसे बनाए रखा जाए।पूर्व महामंत्री अशोक कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन में निजी स्वार्थ का कोई स्थान नहीं होना चाहिए। इससे संगठन की शक्ति क्षीण होती है। संगठन में आम सहमति का विशेष स्थान है। इस मौके पर अभय नारायण सिंह, मनी कुमार सिंह, मदन पांडेय, दयाशंकर मिश्र, हरेंद्र कुमार सिंह, लल्लन राय, रविंद्र नाथ राय, अखिलेश राय, यादवेंद्र कुमार उपाध्याय, संतोष राय, संतोष कुमार चौबे, राघवेंद्र नारायण सिंह, विजय बहादुर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed