फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   पीसीएफ कृषक सेवा केंद्र जनता को समर्पित

पीसीएफ कृषक सेवा केंद्र जनता को समर्पित

Sat, 23 Sep 2017 12:43 AM IST
Updated Sat, 23 Sep 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
पीसीएफ कृषक सेवा केंद्र जनता को समर्पित
नरहीं। सहकारिता राज्यमंत्री उपेन्द्र तिवारी ने शुक्रवार को गडहांचल के इटही मे पीसीएफ के कृषि सेवा केन्द्र का उद्घाटन किया। राजेश्वर मोड, इटही व कुल्हडिया-पलियाखास आयोजित चौपाल में मंत्री ने एक-एक कर जनता की समस्याओं को सुना और अधिकारियों से त्वरित निदान कराया। नरहीं मे बैरिया के लोगों की मांग पर बिजली का पावर हाउस व कथरिया की जनता के मांग पर पंचायत द्वारा जमीन उपलब्ध कराने पर वहां स्टेडियम बनवाने की घोषणा की। मंत्री ने राशनकार्ड, पेंशन व आवास जैसी योजनाओं पर जनता के साथ खुल कर बात की और बीडीओ की क्लास भी लगाई। बिजली के रोस्टर को लेकर एसडीओ को चेतावनी दी। भूमि विवाद मे अंजोरपुर मे हुई गुंडागर्दी और जनसेवा केंद्र पर अधिक पैसा लिये जाने पर तहसीलदार पर नाराजगी जताई। पुलिस को कानून का राज स्थापित करने का निर्देश दिया। इस अवसर परं जिला उपाध्यक्ष सूर्यदेव राय, जिला महामंत्री नन्दलाल सिह, मण्डल अध्यक्ष राजेश सिंह, चन्द्रप्रकाश पाठक, हरगोविंद सिंह, भोला ओझा, बब्बन राय, अनूप राय, रणविजय राय, अनिल राय, राजू सिंह, मुकेश राम आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed