{"_id":"594174604f1c1bad428b47ba","slug":"121497461856-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्त वहीं जो दूसरे के काम आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्त वहीं जो दूसरे के काम आए
Updated Wed, 14 Jun 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर बुधवार को अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 16 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया।
शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने फीता काटकर किया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि रक्तदान से बढ़कर कोई दान नहीं है। प्राचीन काल से ही दान की परंपरा चली आ रही है। व्यक्ति का खून अगर किसी के काम आ सके तो उससे बड़ा धरती पर और कोई पुण्य नहीं है। रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। संकट की परिस्थिति में जरूरतमंद को अपना रक्त देकर उसकी जान बचा सकते हैं। रक्तदान करने से किसी प्रकार की परेशानी नहीं होती है। अगर आप रक्तदान करते हैं तो उतना खून कुछ ही दिनों में बन जाता है। आज विश्व स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर अमर उजाला द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन कराना सराहनीय कदम है। इस मौके पर सीएमओ डा. एके श्रीवास्तव ने कहा कि रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक होना चाहिए। स्वस्थ व्यक्ति को साल में दो बार अवश्य रक्तदान करना चाहिए। इससे पूर्व सीएमएस जीसी मौर्य ने सभी अतिथियों को बुके भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर पूर्व सीएमओ डा. एसपी सिंह, एसीएमओ डा. केडी प्रसाद, डा. आरएन उपाध्याय, डा. अनिल कुमार सिंह, डा. रमेश कुमार, डा. आरएन सिद्धार्थ आदि मौजूद रहे।
शिविर में इन लोगों ने किया रक्तदान=
आनंद मोहन सिंह, आशीष कुमार, रजनीश कुमार सिंह, मनोज कुमार यादव, नरेंद्र कुमार सिंह, सिद्धनाथ सिंह, केदार नाथ, सूरज कुमार गुप्त, विकास सिंह, निखिल पांडेय, शुभम मिश्र, रंजीत यादव, उपेंद्र पांडेय, सुशांत मिश्रा, अरुण कुमार पांडेय व प्रदीप कुमार पांडेय रहे।
विज्ञापन
डोनर को दिया गया प्रशस्ति पत्र
बलिया। विश्व स्वैच्छिक रक्तदान शिविर के अवसर पर आयोजित ब्लड डोनेट कैंप में भाग लेकर स्वैच्छिक रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से प्रशस्ति पत्र दिया गया। जिसमें जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने प्रथम रक्तदान करने वाले डुमरी निवासी आनंद मोहन को बधाई देते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।