फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   छात्रसंघ को विद्यालय व छात्रों के हित में काम करना चाहिए

छात्रसंघ को विद्यालय व छात्रों के हित में काम करना चाहिए

Sun, 17 Feb 2019 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
छात्रसंघ को विद्यालय व छात्रों के हित में काम करना चाहिए
बलिया। छात्रसंघ को विद्यालय व छात्रों के हित में काम करना चाहिए। यह बातें राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर ने श्री सुदिष्ट बाबा पीजी कॉलेज में रविवार को छात्रसंघ के उद्घाटन के मौके पर कही। बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने कहा कि जब भी कोई सत्ता बेलगाम हुई है। छात्रनेताओं ने उसके खिलाफ बढ़-चढ़ कर आंदोलन को धार दिया।वह जाति पाति से ऊपर उठकर सबके हित में काम करते रहे हैं। यह क्रम आगे भी चलते रहना चाहिए। पूर्व विधायक सुभाष यादव व शेषनाथ राम ने कहा कि छात्रनेताओं के कंधों पर देश के भविष्य की जिम्मेदारी है। देश की राजनीति में हमेशा से उनकी भागीदारी रही है तथा आगे भी उनकी अहम भूमिका रहने वाली है। इससे पहले छात्रसंघ अध्यक्ष पिंटू कुमार मौर्य ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा कार्यक्रम में पहुंचे लोंगो के प्रति आभार प्रकट किया। कार्यक्रम के अंत में पुलमावा हमले में शहीद जवानों को दो मिनट का मौन रखकर श्रधांजलि दी गई। इस मौके पर कार्यवाहक प्राचार्य प्रकाश चंद त्रिपाठी, अरविंद सिंह सेंगर, प्रदीप गुप्ता, लालू यादव, धनंजय सिंह, अजय सिंह, पपू सिंह, गजेंद्र मौर्य, सुनील सिंह पपू, राणा कुणाल सिंह, सुधीर मौर्य, अशोक शेखर, राजप्रताप यादव, निर्भय सिंह गहलौत, निर्भय नारायण सिंह, भवानी सिंह, आत्मा पासवान, धर्मेंद्र पासवान, अवधेश वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed