{"_id":"5c6456acbdec22736436aeb1","slug":"11550079660-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रालियों पर सूख रहा किसानों का गन्ना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रालियों पर सूख रहा किसानों का गन्ना
विज्ञापन
नगरा। क्षेत्र के ताड़ीबड़ा गांव स्थित गन्ना क्रय केंद्र पर किसानों का गन्ना एक पखवारे से सूख रहा है और घोसी चीनी मिल तौल नहीं करा रही है। किसानों में गन्ना तौल न होने से आक्रोश है। रसड़ा चीनी मिल बंद होने के बाद क्षेत्र के किसानों ने गन्ने की फसल की बुआई कम कर दी। कुछ ही किसान गन्ना की खेती करते है। इन किसानों का भी सरकारी उपेक्षा के चलते गन्ना की फसल से मोहभंग हो रहा है।
रसड़ा चीनी मिल बंद होने के बाद शासन ने क्षेत्र को घोसी चीनी मिल के हवाले कर दिया। ताड़ीबड़ा गांव में गन्ना क्रय केंद्र खोल दिया गया लेकिन इस केंद्र पर गन्ना किसान अपनी गन्ना तो पहुंचा देते है, लेकिन गन्ने की तौल कब होगी, यह बताने वाला कोई नहीं है। गन्ना क्रय केंद्र पर एक पखवाड़े से गन्ना लदी दो दर्जन ट्रालियां खड़ी है। जिस पर गन्ना सूख रहा है। जिससे किसानों को तौल के बाद भी नुकसान तो होगा ही, लेकिन तौल कब होगा, यह यक्ष प्रश्न बना हुआ है। किसान चीनी मिल घोसी का चक्कर काट रहे है, लेकिन चीनी मिल के अफसरों पर कोई असर नहीं है। चचया निवासी किसान व पूर्व प्रधान देवेंद्र सिंह ने कहा कि क्रय केंद्र पर ट्रालियों पर गन्ना लदा हुई है और गन्ना सूख रहा है। घोसी चीनी मिल तक जाकर गन्ना तौल के लिए गुहार लगा आए है। बावजूद गन्ना की तौल कब होगी। कोई स्पष्ट जबाब चीनी मिल के अफसरों द्वारा नहीं दिया गया। चेताया कि यदि एक दो दिन में गन्ने की तौल शुरू नहीं हुआ तो गन्ना किसान सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होंगे।