{"_id":"5bbcf11c867a55284559d6e7","slug":"11539109148-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटेदार के विरुद्ध ग्रामीणों ने खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटेदार के विरुद्ध ग्रामीणों ने खोला मोर्चा
Updated Tue, 09 Oct 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। कोटेदार द्वारा राशन वितरण में धांधली के विरुद्ध नवानगर ब्लाक अंतर्गत हुसेनपुर के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई करने की मांग की। पत्रक में ग्रामीणों का आरोप है कि कोटेदार राशन सामग्री में धांधली कर ग्रामीणों का हक मार रहे हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि हुसेनपुर ग्राम के कोटेदार गांव के 509 परिवारों के राशन का उठान कर कुछ लोगों को ही बांटता है और शेष परिवार राशन से वंचित रह जाते हैं। जिन ग्रामीणों को राशन मिलता है, उनसे भी निर्धारित मूल्य से अधिक दाम वसूला जा रहा है। आरोप लगाया कि कार्डधारकों के अनाज की कालाबाजारी कर कोटेदार अपनी जेब भरने का काम करता है। ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। ज्ञापन देने वालों में अखिलेश, लचिया देवी, फुलमतिया देवी, मुन्नी देवी, मनाकी देवी, बालकनी देवी, लालती देवी, मुस्तकिल अहमद, श्याम बाबू, विनोद कुमार आदि रहे।