{"_id":"5baa7d1d867a557f6a2a40e1","slug":"11537899805-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील गेट पर लेखपालों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील गेट पर लेखपालों ने दिया धरना
Updated Wed, 26 Sep 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिकंदरपुर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ तहसील इकाई सिकंदरपुर के तत्वावधान में लेखपालों ने मंगलवार को तहसील गेट पर धरना प्रदर्शन किया। पुलिस महकमा की निंदा करते हुए आरोपियों के अविलंब गिरफ्तारी करने की मांग की।
धरने को संबोधित करते हुए तहसील के अध्यक्ष विजेंद्र कुमार राय ने कहा कि विगत दिनों लेखपाल नीतीश कुमार के साथ असामाजिक तत्वों द्वारा जिस तरीके से खेजुरी चट्टी पर हल्ला बोल कर मारपीट की गई और एक पखवारा बीत जाने के बाद भी अभियुक्तों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसको लेकर लेखपालों में काफी आक्रोश का व्याप्त है। चेताया कि गिरफ्तारी एवं विधिक कार्रवाई तक अनिश्चितकालीन धरना चलता रहेगा। इस मौके पर लक्ष्मीकांत यादव, नीतीश कुमार, पतरुराम, रविंद्र यादव, चंद्रिका प्रसाद, अवनीश रंजन, प्रदीप कुमार, राणा विक्रम सिंह, दीपक कुमार यादव आदि मौजूद रहे।