फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   रिजल्ट आने से पहले ही 38 हजार छात्र फेल

रिजल्ट आने से पहले ही 38 हजार छात्र फेल

Sat, 10 Feb 2018 11:08 PM IST
Updated Sat, 10 Feb 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
रिजल्ट आने से पहले ही 38 हजार छात्र फेल
बलिया। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं संचालित हो रही हैं, लेकिन परीक्षा में 38 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं रिजल्ट जारी होने से पहले ही फेल हो गए हैं। ये वे छात्र हैं, जिन्होंने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की हिंदी विषय की परीक्षा छोड़ दी है। बोर्ड के नियमानुसार दोनों ही कक्षाओं में हिंदी की परीक्षा उत्तीर्ण करना हर हाल में अनिवार्य है। इंटरमीडिएट की हिंदी की परीक्षा में 1922 छात्र गैर हाजिर रहे तो हाईस्कूल में गैरहाजिर छात्रों की संख्या 36782 रही। दोनों ही कक्षाओं में कुल 38 हजार 704 छात्र-छात्राएं परीक्षा छोड़ चुके हैं, जो फेल माने जाएंगे। जनपद में इस वर्ष हो रही यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल 225610 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इसमें हाईस्कूल में 127568 और इंटरमीडिएट में 98042 हैं। छह फरवरी को इंटरमीडिएट की हिंदी की परीक्षा थी, जिसमें 1922 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी थी, इसी तरह सात फरवरी को हुई हाईस्कूल की हिंदी की परीक्षा में 36782 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। बताया जाता है कि शासन के निर्देश पर बोर्ड परीक्षा ?नकलविहीन कराने को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार किया है। विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरा लगवाने से लेकर केंद्र व्यवस्थापक तक के लिए तमाम दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। माना जा रहा है कि नकल पर नकेल का ऐसा असर हुुआ कि नकल माफियाओं की दाल नहीं गली और छात्रों ने परीक्षा से पहले ही अपने हथियार डाल दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed