{"_id":"5a71fc554f1c1b90268b78b0","slug":"11517419605-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजे-बाजे के साथ हुआ सुशांत का इस्तकबाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजे-बाजे के साथ हुआ सुशांत का इस्तकबाल
Updated Wed, 31 Jan 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्दी। यूपी दिवस के समापन पर जनपद के बसुधरपार निवासी किसान पुत्र सुशांत पांडेय को राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया गया था। सम्मान मिलने के बाद बुधवार को जब सुशांत अपने गांव पहुंचे तो ग्रामीणों ने गाजे-बाजे के साथ फूल माला पहनाकर अपने लाल को सम्मानित किया। सभी ने गांव के ठाकुरबाड़ी में जाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर लखनऊ में आयोजित युवा दिवस के समापन समारोह में विकास खंड बेलहरी के बसुधरपाह निवासी विजय कुमार पांडेय के पुत्र सुशांत पांडेय को राज्यपाल राम नाईक व मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के हाथों अवार्ड मिला था। यह सम्मान कृषि के क्षेत्र में बेहतर सुझाव देने के लिए मिला था। अवार्ड व प्रमाण पत्र के साथ सरकार की ओर से 25 हजार रुपये का चेक भी मिला। सरकार की ओर से युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिये युवा संगम का आयोजन किया गया था। अलग-अलग क्षेत्रों में युवाओं से ऑनलाइन सुझाव मागें गए थे। जिसमें बसुधरपाह के सुशांत पांडेय की टीम रॉयल पंडित ने कृषि पर अपना प्रोजेक्ट रखकर मसौदा दिया था। जिसके लिए फाइनल राउंड का मूल्यांकन व परिणाम आईआईटी कानपुर में हुआ। वहां पर टीम को कृषि वैज्ञानिकों के सामने प्रजेंटेशन देना था। रॉयल पंडित ने सभी प्रश्नों के समुचित उत्तर देकर इस प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल करने में कामयाब रही। इस टीम में आविनाश पांडेय, राकेश ओझा और वेद प्रकाश पांडेय रहे। बुधवार को सुशांत अपने गांव बसुधरपाह पहुंचा तो ग्रामीणों ने जोर-दार स्वागत किया। इस मौके पर सुशांत के बड़े पिता शशिभूषण पांडेय दादा, मनोज पान्डेय, हरेराम पांडेय, तारा पांडेय, अवधेश पांडेय, संतोष पांडेय, अंकित पांडेय, सभी ने कहा कि बेटे ने गांव और परिवार के साथ जिले का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन