फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   संगठन की जीवंतता कार्य पर निर्भर

संगठन की जीवंतता कार्य पर निर्भर

Mon, 04 Dec 2017 12:21 AM IST
Updated Mon, 04 Dec 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
संगठन की जीवंतता कार्य पर निर्भर
बलिया। हिंदू जागरण मंच के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक जापलिनगंज स्थित कैंप कार्यालय पर रविवार को आयोजित की गई। जिसमें 11 जनवरी को मनाए जाने वाले जागरण मंच के संकल्प दिवस पर चर्चा की गई। कहा गया कि संगठन की जीवंताही कार्य पर निर्भर है। ऐसे में संगठन को मजबूत भी बनाने की जरूरत है।
विज्ञापन

बैठक के मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री डा. विजय प्रताप आर्य ने कहा कि किसी भी संगठन की जीवंतता संगठन के कार्य पर निर्भर करती है। श्री आर्य ने बलिया विभाग के विभाग संयोजक के रुप में नवीन कुमार पंाडेय तथा सहसंयोजक के रुप संयोग प्रताप सिंह, प्रदेश अध्यक्ष राजाजी त्रिपाठी से विचार-विमर्श के बाद मनोनीत किया। पदाधिकारियों से कहा कि 25 दिनों के अंदर टीम गठित कर ले।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष मंगलदेव चौबे ने कहा कि 11 जनवरी को हिंदू युवा संकल्प दिवस का मनाया जाएगा। जिससे पूर्व सात जनवरी को विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं का पुरस्कार वितरण11 जनवरी को किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजाजी त्रिपाठी होंगे। बैठक में डा. भोला प्रसाद आगभनेय, शुकदेव उपाध्याय, बलिराम मिश्र, रिंकू दूबे, अंबादत्त पांडेय, विजय मिश्र, जितेंद्र ठाकुर, राजेश गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed