फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   पांच रुपये चाय और 20 रुपये में हल्का नास्ता

पांच रुपये चाय और 20 रुपये में हल्का नास्ता

Sat, 04 Nov 2017 10:22 PM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
पांच रुपये चाय और 20 रुपये में हल्का नास्ता
नगर निकाय चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन कार्यालय की ओर से प्रत्याशियों के लिए खर्च की रेट लिस्ट निर्धारित कर दी गई है। दरों में कोई खास बदलाव नहीं किया गया है। मार्च में हुए विधानसभा चुनाव में बनी रेट लिस्ट के हिसाब से ही दरों का निर्धारण किया गया है। प्रत्याशियों को एक चाय के लिए पांच रुपये चुकाने होंगे, जबकि हल्के नाश्ते के लिए 20 रुपये निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव में मैदान में उतरे प्रत्याशियों द्वारा किए जाने वाले खर्च पर भी प्रशासन की पूरी नजर है। इसके लिए टीम का गठन भी कर दिया गया है। जनपद के दो नगर पालिका और आठ नगर पंचायत में दूसरे चरण में होने वाले चुनाव के लिए कोषागार कार्यालय की मदद से चुनावी खर्च के लिए विभिन्न वस्तुओं के रेट का निर्धारण कर लिया गया है। मुख्य कोषाधिकारी प्रकाश सिंह ने बताया कि निकाय चुनाव में मैदान में उतरे प्रत्याशियों के लिए विभिन्न वस्तुओं के रेट का निर्धारण कर दिया गया है। लाउडस्पीकर के साथ रिक्शा से प्रचार करने पर 500 रुपये प्रतिदिन, बोलेरो या टवेरा 1000 से 1500 रुपये प्रतिदिन, कमांडर जीप 900, कपड़े का झंडा 80 से 100 रुपये प्रतिवर्ग मीटर, कपड़े का बैनर 60 रुपये प्रतिवर्ग मीटर, फ्लैक्स अथवा बैनर 7 रुपया प्रतिवर्ग फीट, लंच पअैकेट 40 रुपये प्रति पैकेट, हल्का नाश्ता 20 रुपये, ई-रिक्शा 500 रुपये प्रतिदिन, मिनरल वाटर 1 लीटर 15 रुपये प्रति लीटर, आरओ वाटर 20 लीटर बाटल 20 रुपये निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed