फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   112 health sub-centres will open in 17 blocks of the district

Ballia News: जिले के 17 ब्लॉकों में खुलेंगे 112 स्वास्थ्य उपकेंद्र

Wed, 06 Mar 2024 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
112 health sub-centres will open in 17 blocks of the district
बलिया। जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों की स्वास्थ्य व्यवस्था की हालत किसी से छुपी नहीं है। स्वास्थ्य विभाग व्यवस्था को सुधारने का लगातार प्रयास कर रहा है। शासन द्वारा 17 विकास खंड में 112 नए उपकेंद्र खोलने का निर्देश आया है। विभाग ने ब्लाॅकवार सूची तैयार कर संबंधित प्रभारियों से कमरा का चिह्नांकन करने का निर्देश दिया है। नए उपकेंद्र खुलने के बाद लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। पिछले वर्ष गर्मी की तपिश में ग्रामीण क्षेत्रों में खराब चिकित्सकीय व्यवस्था के कारण अधिकतर मौतें हुई थीं। जिसमें स्वास्थ्य व्यवस्था की कलई खुल गई थी।
विज्ञापन

उसके बाद विभाग व्यवस्था सुधारने का लगातार प्रयास कर रहा है। जिले के 17 विकास खंड के विभिन्न गांवों में 112 नए उपकेंद्र खुलेंगे। इन केंद्रों पर मरीजों को प्राथमिक इलाज संग दवा मिलेगी। इसके साथ गर्भवती महिलाओं व बच्चों का टीकाकरण भी होगा। उक्त सभी उपकेंद्र किराए के कमरों में चलेंगे। अभी जिले में 515 उपकेंद्रों पर मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं मिलती हैं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजयपति द्विवेदी ने बताया कि जनसंख्या एवं भौतिक स्थिति के आधार नए उपकेंद्र को किराये के कमरे में संचालित किया जाएगा। इससे सभी उपकेन्द्रों पर मरीजों का लोड़ कम होगा, बताया कि इन उपकेंद्रों पर एएनएम तैनात रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन ब्लाॅकों में खुलेगा उपकेंद्र

जिले के हनुमानगंज में सात, बैरिया में छह, चिलकहर में छह, बेलहरी में चार, नगरा में 13, नवनगर छह, पंदह छह, गडवार छह, बांसडीह आठ, मनियर पांच, दुबहड सात, बेरूवारबारी चार, सोहांव छह, रेवती छह, सीयर नौ, मुरलीछपरा पांच, रसड़ा में आठ उपकेंद्र खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed