फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   112 bags of urea loaded on a pickup were caught in Ballia

बलिया में पिकअप पर लदी 112 बोरी यूरिया पकड़ी गई : गोदाम सील, बिहार की ओर ले जाने का शक

Sun, 09 Feb 2025 06:40 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sun, 09 Feb 2025 06:40 PM IST
सार

बेरूआरी समिति की खाद पिकअप को लोड करते समय प्रशासनिक छापा मारा गया और इस दौरान 112 बोरियां पकड़ी गई जिसके बाद गोदाम सील कर दिया गया। बता दें कि ग्रामीणों की सूचना पर ये कार्रवाई की गई आरोप है कि यूरिया की बोरियों के बिहार भेजा जा रहा था।

विज्ञापन
112 bags of urea loaded on a pickup were caught in Ballia
यूरिया लदा पिकअप पकड़ा गया - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बेरुआरबारी समिति से खाद पिकअप पर लोड कर कहीं भेजी जा रही थी। जानकारी मिलते ही शनिवार की देर शाम पुलिस चौकी के समीप स्थित साधन सहकारी समिति पर तहसीलदार बांसडीह निखिल शुक्ला, नायब तहसीलदार देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव, राजस्व निरीक्षक राकेश कुमार चतुर्वेदी व सुभाष चंद्र पांडेय की संयुक्त टीम ने छापेमारी की।

विज्ञापन


साधन सहकारी समिति पर खड़ी पिकअप पर लदी 112 बोरी यूरिया पकड़ने के साथ ही गोदाम को सील कर दिया। पिछले दिनों क्षेत्र के किसान खाद के लिए दर दर भटकते रहे, खाद के लिए काफी हाय तौबा मचाई लेकिन समितियों से भरपूर खाद नहीं मिली। इसकी शिकायत अधिकारियों से भी की गई थी।
विज्ञापन


इसी बीच किसी ने उच्चाधिकारियों को सूचना दी कि साधन सहकारी समिति से यूरिया अवैध तरीके से पिकअप पर लादकर बिहार भेजी जा रही है। इस पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार बांसडीह को तुरंत मौके पर पहुंच जांच के निर्देश दिए। तहसीलदार बांसडीह निखिल शुक्ला की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिकअप पर लदी यूरिया पकड़ने के साथ ही रात में ही गोदाम को सील कर दिया। थानाध्यक्ष सुखपुरा को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया। एआर कोऑपरेटिव बृजेश पाठक को सूचना दी। गई काफी इंतजार के बाद आए बृजेश पाठक से तहसीलदार ने लेखा-जोखा निरीक्षण की बात पूछी।

एआर कोऑपरेटिव ने बताया कि अभी इस तरह की कोई जांच हमने नहीं की है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। तहसीलदार ने समिति के स्टाक रजिस्टर, बायोमेट्रिक यंत्र के साथ-साथ सभी दस्तावेज और खाद लदी पिकअप पुलिस के सुपुर्द कर दी।




सचिव गोरख यादव ने बताया कि गाड़ी पर जो यूरिया लदी है वह करम्बर के किसान के यहां जा रही है। एक किसान अपनी यूरिया होने की भी बात कह रहे थे। रात का समय होने की वजह से तहसीलदार ने उनकी बात सुनने से इनकार कर दिया। कहा कि किसान को खाद की आवश्यकता है तो वह दिन में ले जाता। रात में ले जाना संदेह के घेरे में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed