{"_id":"5ce19364bdec2207382fa935","slug":"111558287204-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूर-दूर तक नहीं दिखा कहीं छाव व पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूर-दूर तक नहीं दिखा कहीं छाव व पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। मतदान केेंद्रों पर छांव, पेयजल की व्यवस्था कराने का निर्देश प्रशासन की ओर से दिया गया था लेकिन कई केंद्रों पर छांव और पेयजल की व्यवस्था नहीं होने के कारण मतदाताओं को परेशान होना पड़ा। तल्ख धूप में मतदाता कतार में खड़े होकर अपने बारी की प्रतीक्षा करते रहे। वहीं मतदाताओं और मतदानकर्मियों को प्यास से व्याकुल होना पड़ा।
लोकतंत्र के महापर्व में अधिकाधिक संख्या बढ़े इसके लिए छाया, पीने का पानी, शौचालय आदि की व्यवस्था प्रत्येक मतदान केंद्रों पर करनी थी। मॉडल एवं सखी मतदान केंद्रों को छोड़ अधिकांश मतदान केंद्रों पर न तो छांव की कोई व्यवस्था की गई थी और न ही पीने की पानी की व्यवस्था ही गई थी। इस दौरान मतदाता धूप में ही खड़े होकर अपने बारी की इंतजार घंटों करते नजर आए। वहीं, पीने के पानी के लिए मतदाता तो दूर वहां तैनात कर्मचारी व पुलिसकर्मी भी तड़पते नजर आए। आलम यह था कि कर्मचारी व पुलिसकर्मी एजेंटों से पानी की व्यवस्था करने की मांग की। जिसके बाद कुछ मतदान केंद्रों पर कर्मियों ने प्यास बुझाई लेकिन अधिकांश मतदान केंद्रों पर कर्मी पानी के लिए तड़पते नजर आए।