चिलकहर। संत उड़िया बाबा इंटर कॉलेज कुरेजी में गुरुवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें मंगलवार के दिन हुए खेलकूद व रंगोली प्रतियोगिता में अव्वल आए छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक लल्लन पांडेय ने कहा कि बच्चों के बौद्धिक और शारीरिक विकास से पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद भी बहुत जरूरी है। व्यवस्थापक अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम होने से बच्चों के अंदर छुपी हुई प्रतिभा सामने आती है। इस मौके पर आशुतोष कुमार सिंह, अवनीश कुमार सिंह, सत्येंद्र कुमार, परमात्मा नंद यादव, शैलेंद्र कुमार वर्मा, धनंजय कुमार सिंह, अंजली यादव, निशा गुप्ता, अंजलि कुमार आदि मौजूद रहे। संचालन प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार सिंह ने किया।