फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   भाजपा के मस्त, रवींद्र और कांग्रेस के डा. राजेश ने किया नामांकन

भाजपा के मस्त, रवींद्र और कांग्रेस के डा. राजेश ने किया नामांकन

Fri, 26 Apr 2019 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
भाजपा के मस्त, रवींद्र और कांग्रेस के डा. राजेश ने किया नामांकन
बलिया। सातवेें चरण के लोगसभा चुनाव के लिए चल रहे नामांकन के पांचवें दिन शुक्रवार को बलिया के भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह मस्त, सलेमपुर के भाजपा प्रत्याशी रविंद्र कुशवाहा और सलेमपुर के ही कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. राजेश मिश्र समेत कुल 14 उम्मीदवारों ने कलेक्ट्रेट के नामांकन कक्ष में नामांकन पत्र दाखिल किया। बड़े दलों के उम्मीदवारों के नामांकन के चलते पुलिस को समर्थकों को संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में शुक्रवार को विभिन्न दलों और निर्दल समेत कुल 14 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। बलिया संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह मस्त, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के विनोद तिवारी, जनता राज पार्टी के उदय प्रकाश, बहुजन मुक्ति पार्टी के अवधेश वर्मा और माले गांव विस्फोट कांड में चर्चित रहे अखिल भारतीय हिंदू महासभा के मेजर रमेश चंद्र उपाध्याय ने नामांकन पत्र दाखिल किया। सलेमपुर संसदीय सीट से भाजपा के रविंद्र कुशवाहा, कांग्रेस के डॉ. राजेश मिश्र, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की पूजा पांडे, हिंदुस्थान निर्माण दल के रामजी प्रताप जिज्ञासुु, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से राजा राम, अखिल भारतीय हिंदू महासभा से विद्या शंकर पांडेय, नेशनल डेमोक्रेटिक पीपुल्स पार्टी से रामदेव गुप्त, भारतीय समता समाज पार्टी के कृपा शंकर प्रसाद और निर्दल प्रत्याशी अजीमुल्लाह अंसारी ने अपना नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन

बलिया सीट के लिए छह तथा सलेमपुर सीट के लिए सात नामांकन पत्र शुक्रवार को खरीदे गए। लोकसभा क्षेत्र बलिया के लिए समाजवादी पार्टी के राजीव राय और नीरज शेखर के लिए नामांकन पत्र लिए गए। इनके अलावा कांग्रेस के चंद्रकेश सिंह, पूर्वांचल पीपुल्स पार्टी के राजेश सिंह, भारतीय जनता पार्टी के जनमेजय प्रजापति के अलावा अभिमन्यु सिंह ने भी नामांकन पत्र लिया लिया। लोकसभा क्षेत्र सलेमपुर के लिए भारतीय प्रभात पार्टी, भारतीय असहाय गरीब बेरोजगार पार्टी तथा पूर्वांचल पीपुल्स पार्टी के लिए नामांकन पत्र लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बलिया तथा सलेमपुर संसदीय सीट के लिए नामांकन करने लिए शुक्रवार को बड़े दलों का मुहूर्त होने के साथ छोटे दल और निर्दल नेताओं के लिए काफी अच्छा दिन रहा। इसको लेकर सुबह से ही पुलिस प्रशासन नगर में अलर्ट रही। एक ओर जहां टीडी कॉलेज चौराहे पर तीन चार जगहों पर बैरियर लगाया गया था। वहीं कुंवर सिंह चौराहे पर भी बैरियर लगाकर पुलिस अलर्ट रही। ऐसे में इस मार्ग से गुजरने वाले वाहनों का रूट डायवर्जन किया गया था। टीडी कॉलेज से होकर सिकंदरपुर की ओर जाने वाले वाहनों को डीएम कार्यालय की ओर से कुंवर सिंह चौराहा होते हुए रवाना किया गया। इस दौरान जहां लोगों को भी काफी असुविधा झेलनी पड़ी। वहीं नेताओं को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed