{"_id":"5cae3c88bdec2213ff32d187","slug":"111554922632-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकदमा के लिए एसपी आफिस पहुंचे भाजपा के पूर्व विधायक रामइकबाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुकदमा के लिए एसपी आफिस पहुंचे भाजपा के पूर्व विधायक रामइकबाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। भाजपा के जिला कार्यसमिति के सदस्य विनोद तिवारी के साथ मारपीट के मामले में जिलाधिकारी के खिलाफ ज्ञापन सौंपने के लिए बुधवार को चिलकहर के पूर्व भाजपा विधायक रामइकबाल सिंह पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर समर्थकों के साथ पहुंचे। इस दौरान पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर डीएम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। चेताया कि इसके बावजूद ऐसा नहीं होता है तो जिला प्रशासन के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष किया जाएगा। ज्ञापन की प्रतिलिपि सूबे के मुख्यमंत्री को भी भेजा।
एसपी को ज्ञापन सौंपने के बाद भाजपा के पूर्व विधायक ने पार्टी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ बैठक कर आगे की रणनीति बनाई। इस मौके पर बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि विनोद तिवारी पार्टी के जिला कार्यसमिति के सदस्य हैं और वरिष्ठ कार्यकर्ता हैं। एक अप्रैल को दुबहर के पूर्व प्रमुख दिनेश पाठक को जिलाधिकारी के बुलावे पर उनसे मिलने डीएम आवास गए थे। जहां पर जिलाधिकारी ने भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता को अपने कक्ष में बुलाकर दुर्व्यवहार किया। विनोद तिवारी ने विरोध जताया तो उसके बाद तहसीलदार को बुलाकर उनसे तहरीर दिलवाया गया। अब याद आया तो एसटी/एसटी मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि तहसीलदार से उस दिन मारपीट हुई तो उस दिन जातिसूचक बातें याद क्यों नहीं आईं। जिला और पुलिस प्रशासन उन्हें फर्जी मुकदमे लादकर बड़ा अपराधी बनाकर प्रस्तुत करना चाहती है। कहा कि भाजपा सरकार में कार्यकर्ताओं का दमन हो रहा है। जिसके लिए हम चुप बैठने वाले नहीं है। कहा कि एसपी से ज्ञापन के माध्यम से मेडिकल कराकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है। अगर पुलिस प्रशासन ऐसा नहीं करती है तो करीब एक हजार कार्यकर्ताओं के साथ शहीद पार्क में दो घंटे मौन धरना किया जाएगा। उसके बाद भी न्याय नहीं मिला तो 10 हजार लोगों के हस्ताक्षर वाला पत्र सीएम योगी को सौंपते हुए जिलाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे। इस मौके पर नकुल चौबे, भूपेंद्र सिंह, संजय मिश्र, गोपाल सिंह, जयप्रकाश साहू, अमन कुमार, अशोक कुमार आदि रहे।