{"_id":"5c8e8d47bdec22145274a06f","slug":"111552846151-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय सम्मान के साथ वन रक्षक का हुआ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय सम्मान के साथ वन रक्षक का हुआ अंतिम संस्कार
विज्ञापन
बलिया। सोनभद्र में तैनात वन रक्षक मोहन राम वर्मा निवासी अमडारी का अंतिम संस्कार शनिवार की देर रात को महावीर घाट पर किया गया। इस दौरान वन विभाग के प्रदेश मुख्यालय से लगायत आसपास के जिलों के वरिष्ठ अधिकारी व सैकड़ों वन कर्मी मौजूद रहे। प्रधान मुख्य वन संरक्षक पवन कुमार, मुख्य वन संरक्षक आरसी झा और अंजनी कुमार समेत वन संरक्षक आजमगढ़ अमर बहादुर, वन संरक्षक वाराणसी केके पांडेय, एएसपी बलिया विजयपाल सिंह, डीएफओ संजय विश्वाल, डीएफओ सोनभद्र संजीव सिंह, डीएफओ गाजीपुर जीसी त्रिपाठी, डीएफओ देवरिया पीके गुप्ता के साथ ही सैकड़ों वन कर्मियों ने वनरक्षक के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। महावीर घाट पर ही गार्ड ऑफ ऑनर देने के बाद अंतिम संस्कार किया गया।
अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई के दौरान हुई थी मौत
बलिया। डीएफओ श्रद्धा यादव ने बताया कि मोहन राम वर्मा सोनभद्र वन प्रभाग के माची रेंज में तैनात थे। वहां अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई के दौरान शुक्रवार को उनकी टीम वन माफियाओं को पकड़ कर ले जा रही थी। इसी बीच रास्ते में खनन माफियाओं द्वारा वन कर्मियों पर हमला कर दिया गया और उसमें मोहन राम की मौत हो गई। इसकी सूचना उनके पैतृक गांव अमडारी सागरपाली में मिली तो कोहराम मच गया। शनिवार की शाम को सोनभद्र से वन विभाग द्वारा शव को गांव लाया गया।