फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   कल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान

कल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान

Fri, 11 Jan 2019 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
कल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान
सिकंदरपुर। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक सिकंदरपुर डाकबंगला में बुधवार को आयोजित की गई। जिसमें सवर्ण जाति आर्थिक बिल पास होने पर हर्ष जताते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते पूर्व मंत्री राजधारी ने कहा कि विपक्ष द्वारा महागठबंधन की कोशिश वैचारिक कार्यक्रम एवं मुद्दों के आधार पर न होकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आम जनता के बीच बढ़ती लोकप्रियता के कारण 2019 के चुनाव में अपदस्त करने का कुत्सित प्रयास मात्र है। जिसको देश की जनता समझ रही है और समय आने पर जबाब देगी। कहा कि देश की जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में समभाव व पारदर्शिता से पहली बार पात्र लाभार्थियों को सीधा लाभ मिल रहा है। इससे बिचौलियों की भूमिका समाप्त हो गई है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कानून व्यवस्था को प्राथमिकता देने का ही परिणाम है कि संगठित अपराध एवं माफियाओं की गतिविधियां ध्वस्त हो गई है। प्रशासनिक कार्यों में राजनीतिक दबाव कम होने से अपराधिक घटना में भारी कमी आ गई है। उन्होंने बताया कि आगामी 12 जनवरी 2019 को इस वर्ष भी स्वामी विवेकानंद जयंती समारोह का आयोजन सिकंदरपुर में किया गया है। जिसमें बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह व योगेंद्र सिंह कुलपति चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया के साथ राजीव नयन जिला प्रचारक एवं राजीव चौधरी प्रोफेसर श्री मुरली मनोहर स्नातकोत्तर महाविद्यालय बलिया होंगे। जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्र के लोगों से कार्यक्रम में पहुंचकर सफल बनाने की अपील किया। बैठक को मुख्य रूप से सुरेश सिंह, शशि, मार्कंडेय शर्मा, दयाशंकर भारती, गिरीश मिश्र, राकेश गुप्त, अशोक वर्मा आदि लोगों ने संबोधित किया। अध्यक्षता सुदामा राय एवं संचालन भोला सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed