{"_id":"5c1a8f54bdec2256c50f3ba4","slug":"111545244500-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राफेल मुद्दे पर गलत बयान देने पर भड़के भाइपा नेताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राफेल मुद्दे पर गलत बयान देने पर भड़के भाइपा नेताओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। राफेल खरीद समझौते के मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी पर बेबुनियाद तथ्य पर निराधार एवं तार्किक प्रश्न खड़ा करने का आरोप लगाते हुए भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने कलेेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपानों ने राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की। राष्ट्रपति को संबोधित पत्र भी प्रभारी जिलाधिकारी सीडीओ बद्रीनाथ सिंह को सौंपा।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय में चार याचिकाएं दाखिल की गई। इन याचिकाओं में निर्णय प्रक्रिया कीमत तथा ऑफसेट पार्टनर को लेकर तीन विषय प्रमुखता से उठाया गया। जिसमें सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी एवं नियमों के अनुरूप पाया एवं यह भी संदेश दिया कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े विषयों को सिर्फ संदेह और भ्रामक समाचारों के आधार पर न्यायालय के मंच का उपयोग नहीं किया जा सकता है। सर्वोच्च सर्वोच्च न्यायालय ने याचिका खारिज करते हुए कहा है कि किसी भी प्रकार का कोई संदेह करने का आधार नजर नहीं आता है। सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के बाद भी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी द्वारा इस मामले को सिर्फ अपने राजनीतिक हितों को साधने के लिए उठाया जा रहा है। यह एक गंभीरता पूर्वक और चिंता का विषय है। राफेल के मुद्दे पर राहुल गांधी द्वारा बोला गया झूठ उजागर हो गया है। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष के अलावा जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दुबे, माधव प्रसाद, लक्ष्मण सिंह, अंजनी राय, चंद्र बहादुर सिंह, राकेश चौबे भोला, प्रमिला गुप्ता, कृष्णा पांडेय आदि मौजूद रहे।