फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   सरकार के गलत नीतियों के खिलाफ 2

सरकार के गलत नीतियों के खिलाफ 2

Tue, 25 Sep 2018 11:57 PM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
सरकार के गलत नीतियों के खिलाफ 2

विज्ञापन
बलिया। जीएसटी, एफडीआई, मंडी शुल्क, सैंपलिंग, आयकर, आनलाइन ट्रेडिंग के खिलाफ 28 सितंबर को भारत बंद का आह्वान किया गया। व्यापारियों के मुद्दे पर केंद्र और प्रदेश सरकार के असहयोग के चलते पूरे प्रदेश में दवा की दुकानों के साथ ही व्यापारिक प्रतिष्ठान 28 को बंद रहेंगे। यह बातें पत्रकारों से नगर के एक निजी होटल में बातचीत के दौरान व्यापारमंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष लखन लाल गुप्ता ने कहीं।

उन्होंने कहा कि व्यापारियों को पूरे देश में एक टैक्स देने का जो वादा केंद्र सरकार ने किया था उसे पूरा नहीं किया। जिसके चलते व्यापारियों को अपना कारोबार करने में तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। तकनीकी खामियों के लिए भी कारोबार करने वाले कारोबारियों को जिम्मेदार ठहराकर कारोबार करने से रोका जा रहा है। यहां तक कि उन्हें जेल भेजने का प्राविधान बना दिया गया है। प्रांतीय मंत्री रजनीकांत सिंह ने कहा कि जीएसटी में दो दरे रखी जाए पहला पांच प्रतिशत तथा दूसरा 16 प्रतिशत जीएसटी में किसी भी प्रकार का जुर्माना दस हजार से अधिक न हो एवं व्यापारियों के जेल भेजने तथा सजा का प्रावधान समाप्त किया जाए। पंजीकृत व्यापारियों को दस लाख रुपये दुर्घटना बीमा दिया जाए। पूरे देश से मंडी शुल्क समाप्त किया जाए। बीसीडीए के अध्यक्ष आनंद सिंह ने कहा कि दवा कारोबार को भी बहुत पेचीदा बना दिया गया है। नियम और कानून के आड़ में इंस्पेक्टर राज को बढ़ावा दिया जा रहा है। दवा के कारोबार को आनलाइन ट्रेडिंग से नहीं रोका गया तो इसका दुष्प्रभाव पड़ेगा। लोग नशा वाली दवाएं भी आनलाइन मंगाकर उसके सेवन के आदि हो जाएंगे। इस मौके पर शमीम खां, अरूण गुप्ता, शाहिद अली, अंजनी सोनी, राकेश गुप्ता, टुनटुन सराफ, तारकेश्वर नाथ अग्रवाल, सुनील परख, राजेश सिंह, राजू वर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed