फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस हर पल उनके साथ: एसपी

लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस हर पल उनके साथ: एसपी

Mon, 10 Sep 2018 12:40 AM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस हर पल उनके साथ: एसपी
बलिया। बेल्थरारोड क्षेत्र में हुई कुछ आपराधिक घटनाओं व व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन की सक्रियता बढ़ गई है। ऐसी घटनाओं के खुलासे को लेकर हर स्तर से प्रयास किया जा रहे हैं। रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम-एसपी ने संबंधिंत पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों संग बैठक कर इसके लिए रूपरेखा तय की।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस स्वतन्त्र है। अपराधियों पर कार्रवाई में तनिक भी संकोच न करें। एसपी श्रीपर्णा गांगुली ने आश्वस्त किया कि जिले में लोग खुद को पूरी तरह सुरक्षित मानें। पुलिस हर कदम उनके साथ है। छोटी-बड़ी सभी शिकायतों को पूरी गम्भीरता से ली जा रही है। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दूबे ने इधर की कुछ घटनाओं के मद्देनजर बेल्थरारोड में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की आवश्यकता बताई। कहा कि इससे वहां सुरक्षा का माहौल रहेगा और अपराधियों में खौफ बना रहेगा। एसपी ने कहा कि जरूरत के हिसाब पर्याप्त सुरक्षाकर्मी लगाए जाएंगे। आम जनता से लेकर व्यापारियों तक की सुरक्षा का विशेष ख्याल रखा जा रहा है। बैठक में एसडीएम बेल्थरारोड राधेश्याम पाठक, सीओ, ईओ संजय राव, इंस्पेक्टर उभांव राजेश सिंह, इंस्पेक्टर रसड़ा ज्ञानेश्वर मिश्र थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed