फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ग्रामोदय यात्रा के जरिए रोकेंगे पलायन

ग्रामोदय यात्रा के जरिए रोकेंगे पलायन

Sat, 16 Jun 2018 12:24 AM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
ग्रामोदय यात्रा के जरिए रोकेंगे पलायन
बलिया। स्वदेशी जागरण मंच के प्रांतीय संगठक अजय ने कहा कि गांवों से लोगों का पलायन हो रहा है। लोग शहरों की ओर भाग रहे हैं इसे रोकने के लिए हम 23 जून से 25 सितंबर तक ग्रामोदय यात्रा निकाल रहे हैं, जिसका उद्देश्य हर घर को देशी गाय, गोबर और खाद्य के प्रति जागरूक करना है। भविष्य में स्वावलंबी और समृद्ध कृषि के लिए लोगों को तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को नगर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि स्वदेशी जागरण मंच पूर्वी उप्र और पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मारक अनुसंधान एवं आरोग्य केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में यह यात्रा रसड़ा के श्रीनाथ बाबा मठ से 23 जून को निकाली जाएगी। जिसमें पूर्वी उप्र के लाखों स्वदेशी प्रेमियों के लिए नया उमंग पैदा करने वाला है। इस यात्रा के दौरान पूर्वी उप्र के हर घर और हर आंगन में भारतीय भूतवा एवं भारतम भजेत का उद्घोष होनेे वाला है। बलिया जो सौभाग्य से गंगा के किनारे खेती का विकास करता आया है वह अपनी गंगातीरी गाय की विविध प्रजातियों को संवर्धित एवं संरक्षित करेगा। लोगों को जागरूक करने के लिए 20 मिनट की कृषि पर आधारित डॉक्यूमेंट्री तैयार की जा रही है, जिससे गांव गांव में दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed