{"_id":"5afb157a4f1c1bd3408b57a0","slug":"111526404474-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों ने निकाला जुलूस, डीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों ने निकाला जुलूस, डीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन
Updated Tue, 15 May 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। माध्यमिक शिक्षक संघ की ओर से पिछले कई दिनों से चलाए जा रहे आंदोलन को तेज करते हुए मंगलवार को शिक्षक कर्मचारी समन्वय समिति के तत्वाधान में जुलूस निकाला गया। साथ ही जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया गया। आंदोलन में विभिन्न जनपदों के शिक्षक नेता भी शामिल हुए।
पूर्व एमएलसी डा. प्रमोद कुमार मिश्र ने कहा कि जिला विद्यालय निरीक्षक की कार्यशैली के चलते आए दिन शिक्षकों का वेतन बाधित होना निंदनीय है। उन्होंने शिक्षकों का आह्वान किया कि शिक्षक, कर्मचारी संगठित और जागरुक रह कर ही निरंकुश सरकारों और उनकी बेलगाम नौकरशाही का मुंह तोड़ जवाब दे सकते हैं। शिक्षक कर्मचारी समन्वय समिति के अध्यक्ष बलवंत कुमार सिंह ने कहा कि समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। गाजीपुर के शिक्षक नेता चौधरी दिनेशचंद राय ने कहा कि भले ही जनपद को एक नकारा शिक्षाधिकारी से निजात मिल गई हो लेकिन आने वाले जिला विद्यालय निरीक्षक से बहुत उम्मीदें रखना बेमानी होगी। धर्मनाथ सिंह ने कहा कि यह कैसी विडंबना है कि अनुदान रहते हुए भी शिक्षकों का वेतन महीनों से बकाया है। इस मौके पर सुरेंद्र नाथ सिंह, राजेश पांडेय, डा. अखिलेश राय, रामायण सिंह, अक्षय कुमार राय, नारायण उपाध्याय, सौरभ पांडेय, अवधेश सिंह, अविनाथ उपाध्याय, विजेंद्र सिंह, विष्णुदेव राय, जय नारायण राय, शिवकुमार मिश्र, डा. वीर बहादुर सिंह, संजीव कुमार सिंह, कामेश्वर नाथ उपाध्याय आदि थे। संचालन केके पांडेय ने किया।