{"_id":"5ab29a4f4f1c1b5a598b561e","slug":"111521654351-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारसेवकों को भी सरकार दे पेंशन : रामइकबाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारसेवकों को भी सरकार दे पेंशन : रामइकबाल
Updated Wed, 21 Mar 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहीद सेनानी सम्मान यात्रा का तीसरे दिन मुख्यालय पहुंच कर समापन हो गया। भाजपा के पूर्व विधायक रामइकबाल सिंह ने नगर के सभी शहीदों को माल्यार्पण कर नमन किया।
इस मौके पर टीडी कालेज चौराहे पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि सूबे में भाजपा की सरकार है फिर जिले के अफसर शासन की मंशा के अनुरुप कार्य नहीं कर रहे है। अफसर नहीं चेते तो उनके खिलाफ आवाज बुलंद की जाएगी। भाजपा विधायक ने कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान के लिए कहा कि कारसेवकों को पेंशन दी जाए और उन पर लादे गए मुकदमे तत्काल हटाया जाय। कहा कि जबतक कार्यकर्ताओं को सम्मान नहीं मिलेगा। तबतक सूबे की स्थिति नहीं बदलने वाली है। इस मौके पर राजीव मोहन चौधरी, गीता शरण सिंह, विनोद तिवारी, कौशल कुमार सिंह, नवीन सिंह, राजाराम चौहान, नागेंद्र सिंह, पप्पू सिंह, बृजेश सिंह, सुरेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
दुबहर : सेनानियों के सम्मान में नगरा से नगवां तक पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह के नेतृत्व में निकाली गई पद यात्रा का समापन बुधवार की देरशाम मंगल पांडे पैतृक गांव नगवां में उनकी विशाल प्रतिमा पर क्रेन के सहारे माल्यार्पण करने के बाद हो गया। स्वागत नगवा के प्रधान प्रतिनिधि विमल पाठक ने माल्यार्पण करके किया । पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह ने मंगल पांडेय को अन्याय के खिलाफ बिगुल फूंकने वाला महान सेनानी बताया। इस मौके पर प्रधान संघ के प्रदेश महासचिव त्रिलोकी नाथ पांडे पूर्व प्रधान चंद्र कुमार पाठक तारकेश्वर पाठक रोहित पाठक लालू पाठक लपन पाठक सतीश सिंह दिनेश्वर गिरी मदन सिंह गुड्डू राजभर रहे।