फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   एकमुश्त समाधान योजना : कर्जमुक्त होने का सुनहरा अवसर

एकमुश्त समाधान योजना : कर्जमुक्त होने का सुनहरा अवसर

Thu, 08 Feb 2018 11:08 PM IST
Updated Thu, 08 Feb 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
एकमुश्त समाधान योजना : कर्जमुक्त होने का सुनहरा अवसर
बलिया। अनुसूचित जाति के व्यक्तियों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के प्रति भी सरकार गंभीर है। समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के माध्यम से जिन्होंने ऋण लिया है और अब तक जमा नहीं किया हैं, उनको शासन की ओर से बड़ी राहत मिली है। समाज कल्याण अधिकारी बब्बन मौर्य ने बताया कि एकमुश्त समाधान योजना के तहत विशेष सुविधा देकर मात्र 3 साल, 5 साल या 10 साल की ऋण अदायगी पर मात्र तीन वर्ष या पांच वर्ष का साधारण ब्याज लेकर बकाए खाते को बंद कर दिया जाएगा। उदाहरण के तौर पर अगर कोई दस हजार का बकाएदार है तो वह तीन वर्ष का साधारण ब्याज यानि 1200 रुपये सहित कुल 11 हजार 200 रुपये जमाकर ऋण से मुक्ति पा सकते हैं। शासन की इस योजना का लाभ लेने का सुनहरा अवसर 31 मार्च तक ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed