फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   जेपी के गांव की दूर होगी बिजली की समस्या

जेपी के गांव की दूर होगी बिजली की समस्या

Sat, 20 Jan 2018 10:32 PM IST
Updated Sat, 20 Jan 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
जेपी के गांव की दूर होगी बिजली की समस्या
जयप्रकाशनगर। समाजवाद के पुरोधा रहे जयप्रकाश नारायन के पैतृक ग्राम पंचायत कोडरहा नौबरार (जयप्रकाशनगर) के बाशिंदे आजादी के बाद से आज तक बिजली की दुर्व्यवस्था की त्रासदी झेलते आ रहे हैं। यही नहीं इस पंचायत के दलजीत टोला पीपरतर ,टीपुरी ,संसार टोला सहित कई बस्तियों में यहां के बाशिंदों द्वारा बिजली के कनेक्शन तो ले लिए गए है लेकिन इन टोलों में आज तक बिजली की आपूर्ति तक नहीं पहुंच सकी है। पंचायत की महिला ग्राम प्रधान रूबी सिंह ने 09 अगस्त-2017 को एक पत्रक मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को देकर ध्यान आकृष्ट कराया था। रूबी सिंह की माने तो उनके पत्र के आलोक में मुख्यमंत्री द्वारा बिजली विभाग को निर्देशित किया गया कि वह तत्काल गांव का सर्वे कर बिजली की समस्याओं को दूर कराने का प्रयास करें। इसी क्रम में बलिया के अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता, अवर अभियंता आदि ने भवन टोला, दलजीत टोला आदि इलाके में आम लोगों से भी इस मुद्दे पर बात की। गांवों का सर्वे कर रूट का खाका तैयार किया। बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय विद्युत परियोजना के तहत इस इलाके में कोई भी गांव-टोला बिजली से अछूता नहीं रहेगा। एचटी लाईन के जर्जर तार को तत्काल बदलने का कार्य भी शुरू होगा। जगह-जगह ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed