फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   घंटा-घड़ियाल से गूंजे शिवालय

घंटा-घड़ियाल से गूंजे शिवालय

Mon, 07 Aug 2017 11:48 PM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
घंटा-घड़ियाल से गूंजे शिवालय
बलिया। सावन माह की अंतिम सोमवारी के दिन नगर से लेकर ग्रामीणांचलों के शिवालयों पर श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन कर अपने को धन्य किया। शिवालय हर-हर महादेव और घंटे घड़ियालों से गूंजते रहे। इस दौरान मंदिरों के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन

नगर के बालेश्वर मंदिर, कैलास धाम व भृगु मंदिरो के पट 12 बजे रात के बाद श्रद्धालुओं के दर्शन-पूजन के लिए खोल दिए गए थे। जहां दर्शन के इंतजार में खड़े भक्तों पूजा अर्चना की। इसके अलावा नगर से सटे निधरिया स्थित पंच मंदिर, मिड्ढा स्थित शिव मंदिर एवं परिखरा स्थित शिव मंदिर, हनुमानगंज स्थित कपलेश्वर नाथ मंदिर, देवकली मंदिर, नटकेश्वर मंदिर पर बाबा के भक्तों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

जबकि ग्रामीण क्षेत्र के रसड़ा स्थित श्रीनाथ मंदिर व लखनेश्वर डीह, कारो स्थित कामेश्वर नाथ, कोटवा स्थित बाबा मुक्ति नाथ, दिउली स्थित बाबा बालखंडी नाथ, छितौनी स्थित छितेश्वर नाथ, असेगा स्थित शोकहरण नाथ, सहतवार स्थित पंच मंदिर, बड़सरी स्थित अवनी नाथ मंदिर, भड़सर स्थित दु:खहरण नाथ, ब्यासी स्थित हरिहर नाथ, नगवा स्थित नागेश्वर नाथ, इब्राहिमपट्टी स्थित अवधुतेश्वर नाथ, बांसडीह कस्बा स्थित बाबा भुटेश्वर नाथ व रघुवेश्वर नाथ, थम्हनपुरा स्थित बाबा धर्मेश्वर नाथ मंदिर पर भक्तों ने वेलपत्र, भांग, धतूरा, गंगाजल, दूध, फूल-माला, चंदन,भस्म व प्रसाद चढ़ाकर परिवार के मंगलमय की कामना की। दर्शन के पूर्व भक्तों ने गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाई और गंगाजल से बाबा बालेश्वर नाथ का जलाभिषेक किया तथा एवं भृगु बाबा पर गंगाजल चढ़ाकर मन्नतें मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट...
प्रमुख शिवालयों पर लगा मेला
बलिया। सावन माह के अंतिम सोमवार के दिन नगर से लेकर ग्रामीणांचलों के शिवालयों पर विशेष तैयारी व कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बाबा बालेश्वर नाथ, देवकली गांव स्थित शिवालय, रसड़ा स्थित श्रीनाथ मंदिर व लखनेश्वर डीह, कारो स्थित कामेश्वर नाथ, कोटवा स्थित बाबा मुक्ति नाथ, दिउली स्थित बाबा बालखंडी नाथ, छितौनी स्थित छितेश्वर नाथ पर मेला लगा हुआ था। इस दौरान महिला व बच्चों ने फुचका, छोला, मसाल डोसा आदि मा लुत्फ उठाया। वहीं छोटे बच्चों ने अपने अभिभावकाें से गुब्बारे और खिलौने खरीदवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed