{"_id":"6a53f50eae5352dda40e9a25","slug":"11-houses-of-gopalpur-tadi-are-at-the-mouth-of-the-cut-ballia-news-c-190-1-bal1001-168553-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: गोपालपुर टाड़ी के 11 मकान कटान के मुहाने पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: गोपालपुर टाड़ी के 11 मकान कटान के मुहाने पर
विज्ञापन
बैरिया क्षेत्र के गोपालनगर टांडी गांव में मकान के बचे अवशेष भाग को ठोकर मारती सरयू नदी की नहरे।
बैरिया। क्षेत्र के उत्तरी दियरांचल के गोपाल नगर टाड़ी में 3 करोड़ रुपये से हुए कटानरोधी कार्य के बावजूद कटान का समाधान नहीं हुआ। इस बार भी 11 लोगों के मकान कटान के मुहाने पर हैं।
मंतोष यादव, स्वामीनाथ यादव, राजनाथ यादव, किशोरी देवी, रीना देवी, गंगाजली देवी, रमेश यादव, राजेश यादव, शैलेश यादव, राजकुमार यादव व अशोक यादव का मकान कटान के मुहाने पर है। इन लोगों का मकान कभी भी सरयू नदी में समाहित हो सकता है।
यहां तीन करोड़ से करीब एक किमी में जियो ट्यूब विधि से इस साल कटानरोधी कार्य कराया गया है। लेकिन करीब 80 मीटर लंबाई में जहां बस्ती थी, वहां ग्रामीणों ने कार्य करने से मना कर दिया था। फलस्वरूप ठेकेदार ने वह इस जगह से आगे 100 मीटर में काम कराया।
विज्ञापन
छूटी वाली जगह पर कटान का खतरा उत्पन्न हो गया है। सिंचाई विभाग के अधिकारी बता रहे हैं कि वहां भी कटान रोधी कार्य करने के लिए विभाग को पत्र भेजा गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि गोपाल नगर टाड़ी के कटान रोधी कार्य से शिवाल मठिया में हुए कटान रोधी कार्य की दूरी महज 500 मीटर है। इस जगह को भी सुरक्षित कर दिया जाए तो पूरा क्षेत्र कटान से सुरक्षित हो सकता है।