फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   11 buffaloes disappear from Diyara, cattle theft gang suspected

Ballia News: दियरा से गायब हुईं 11 भैंस, पशु चोरी गिरोह की सक्रियता का संदेह

Mon, 08 Jun 2026 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
11 buffaloes disappear from Diyara, cattle theft gang suspected
दुबहर। थाना क्षेत्र के जनाड़ी (चकिया के बारी) गांव के दियरांचल क्षेत्र से दो पशुपालकों की 11 भैंस गायब हो गईं। पशु पालकों ने इलाके में भैंस चोरी गिरोह के सक्रिय होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

जनाड़ी गांव निवासी रामाशंकर पासवान और वीरेन्द्र साहनी शुक्रवार सुबह मवेशियों को गांव के सामने स्थित दियारा क्षेत्र में चरने के लिए छोड़कर घर लौट आए थे। दोपहर बाद जब दोनों अपने मवेशियों को देखने पहुंचे तो पूरा झुंड गायब था। रामाशंकर पासवान की छह और वीरेन्द्र साहनी की पांच भैंस गायब हुई हैं। इसमें से रामाशंकर पासवान ने बताया कि शनिवार सुबह करीब चार बजे एक भैंस लौटी, लेकिन शरीर पर गंभीर चोट और धारदार हथियार से घाव के निशान थे। उन्होंने दुबहर थाने में तहरीर दी है। दुबहर थाना प्रभारी अजय पाल ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने के बाद पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed