{"_id":"5cd07d0abdec2207903d4bd0","slug":"101557167370-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को लौटाने पर केंद्र प्रभारियों पर होगी कार्रवाई: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को लौटाने पर केंद्र प्रभारियों पर होगी कार्रवाई: डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैरिया। किसी भी किसान को गेहूं क्रय केंद्र से लौटाया नहीं जाएगा। किसी क्रय केंद्र के प्रभारी के खिलाफ किसानों का गेहूं खरीदने से मना करने या लौटा देने की शिकायत मिलती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह आश्वासन जिलाधिकारी ने बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह को रविवार को दिया। बैरिया विधायक गेहूं बेचने वाले किसानों की समस्या को लेकर जिलाधिकारी के आवास पर मिलने पहुंचे थे।
विधायक ने जिलाधिकारी को बताया कि पहले तो एसडीम ने किसानों को बोरा न उपलब्ध कराने का आदेश गेहूं क्रय केंद्र के प्रभारियों को दे दिया। बाद में गेहूं क्रय केंद्र के प्रभारियों ने यह कहते हुए किसानों को लौटाना शुरू कर दिया कि उनका टारगेट पूरा हो गया है। अब वह गेहूं की खरीद नहीं करेंगे। इस पर जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि गेहूं की अधिकतम खरीददारी का कोई टारगेट नहीं है। प्रत्येक सरकारी गेहूं क्रय केंद्र को कम से कम 10 हजार क्विंटल गेहूं खरीदना है। अधिकतम चाहे जितना लेकर किसान आ जाय, सबका गेहूं खरीदना है। अगर इसमें कहीं भी ढिलाई बरती गई तो चाहे कोई भी अधिकारी होगा, उसे बक्सा नहीं जाएगा। विधायक सुरेंद्र सिंह ने किसानों से आग्रह किया है कि आवश्यक कागजी खानापूर्ति के बाद वह अपने निकटतम गेहूं क्रय केंद्र पर अपना गेहूं लेकर जाएं। अगर केंद्र का प्रभारी गेहूं लेने में टाल-मटोल करता है तो तत्काल उन्हें अवगत कराएं।