फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   बूथों की सुविधाएं दुरुस्त कराने के लिए एसडीएम ने बीएसए को जारी किया पत्र

बूथों की सुविधाएं दुरुस्त कराने के लिए एसडीएम ने बीएसए को जारी किया पत्र

Tue, 19 Mar 2019 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
बूथों की सुविधाएं दुरुस्त कराने के लिए एसडीएम ने बीएसए को जारी किया पत्र
बैरिया। बुनियादी सुविधाओं की कमी वाले मतदान बूथों को सुविधाओं से लैस करने के लिए उपजिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखा है। अमर उजाला की ओर से दर्जनों बूथों पर सुविधाओं की खबर प्रकाशित किए जाने के बाद तहसील प्रशासन हरकत में आया है। वहीं दिव्यांगजनों के लिए चिह्नित बूथों पर ह्वीलचेयर की व्यवस्था की जाएगी और दिव्यांगजनों को बिना कतार में खड़े हुए बूथ के अंदर जाकर मतदान करने की भी व्यवस्था होगी।
विज्ञापन

बैरिया विधानसभा के कुल 368 बूथों में 11 बूथों पर हैंडपम्प की व्यवस्था नहीं है। 25 बूथों पर शौचालय, 35 बूथों पर दिव्यांगजनो के लिए रैंप नहीं है। इसके अलावा 84 बूथों पर बिजली की व्यवस्था नहीं है। इसका खुलासा होने पर तहसील प्रशासन हरकत में आया है और इन बूथों सुविधाएं उपलब्ध कराने की कवायद शुरु हो गई है। एसडीएम ने बीएसए को पत्र जारी कर कर संबंधित बूथों पर हैंडपंप दुरुस्त कराने, शौचालय, दिव्यांगजनों के लिए रैंप आदि दुरुस्त कराने का निर्देश दिया है। एसडीएम ने बताया कि मतदान के दौरान दिव्यांगजनों को कतार में नहीं खड़ा जाना है। बताया कि मतदान के लिए बूथ पर पहुंचने के बाद वह बीएलओ आदि की मदद से सीधे बूथ में जाएंगे और अपना मतदान करेंगे।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि अब मतदाता सूची में जिन लोगों के नाम में त्रुटि है उनके नामों का सुधार नहीं किया जाएगा। मृतक या अन्य राज्य के मतदाताओं का नाम भी विलोपित नहीं किये जाने हैं। कहा कि केवल जिन लोगों का नाम मतदाता सूची में नही है उनका नाम जोड़ने का कार्य किया जाएगा। संबंधित बीएलओ को आदेशित किया गया है कि बिहार से जुटे मतदाताओं का चिह्नांकन होने पर अपमार्जन सूची में नोटिस के साथ बीएलओ को रिपोर्ट लगाकर एसडीएम से संस्तुति के बाद जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद ही विलोपित करने का आदेश दिया गया है। एसडीएम ने इसमें हीलाहवाली पर संबंधित सुपरवाईजरों के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। एसडीएम ने बताया कि विभिन्न पार्टी की ओर से एलईडी वैन से चुनाव प्रचार के लिए निर्धारित 15 मार्च की समय सीमा को पांच दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed