{"_id":"5c378fcdbdec22738c0f0145","slug":"101547145165-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे से माल ढुलाई पर टैक्स चोरी की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे से माल ढुलाई पर टैक्स चोरी की आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। कोलकाता व अन्य बड़े शहरों से रेलवे के माध्यम से आने वाले माल में टैक्स चोरी की बात सामने आ रही है। इसकी शिकायत मिलने पर सेल्स टैक्स विभाग के अधिकारियों की टीम गुरुवार को बलिया रेलवे स्टेशन पर पहुंची और संबंधित रेल अधिकारियों से गहन पूछताछ की। इस दौरान आने वाले माल के संबंध में कागजातों की भी जांच की, जिसमें कुछ गड़बड़ियों की आशंका व्यक्त की गई है। रेल अधिकारियों द्वारा जो कागजात प्रस्तुत किए गए, उसमें माल के भाड़े पर टैक्स संबंधी विवरण था, लेकिन माल के संबंध में विवरण प्रस्तुत नहीं था।
जानकारी के मुताबिक, सियालदह बलिया एक्सप्रेस ट्रेन से बिना टैक्स अदा किए माल आने की सूचना पर गुरुवार की सुबह सेल्स टैक्स विभाग के अधिकारियों की टीम स्टेशन पर पहुंची और माल बाबू व संबंधित अधिकारियों से पूछताछ की। इस दौरान आने वाले माल के संबंधित कागजात भी जांच किए गए। रेल अधिकारियों का कहना है कि ट्रेन से बुक होने के बाद जो भी माल आता है, उसके भाड़े से संबंधित कागजातों का दस्तावेज रखा जाता है। आने वाले माल टैक्स चुकाते हैं अथवा टैक्सपेयी नहीं है, उसकी जानकारी उन्हें नहीं होती। सूत्रों की माने तो कोलकाता से रेलवे में बुक होकर कपड़ा व अन्य सामान आता है, जिसमें विभागीय कर्मचारियों की मिलीभगत से टैक्स चोरी का माल भी जनपद में पहुंचता है।