फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   जनपद को मिली 3000 सोलर स्ट्रीट लाइट की सौगात

जनपद को मिली 3000 सोलर स्ट्रीट लाइट की सौगात

Mon, 27 Aug 2018 11:33 PM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
जनपद को मिली 3000 सोलर स्ट्रीट लाइट की सौगात
बलिया। जनपद ही नहीं बल्कि बलिया लोकसभा क्षेत्र की प्रमुख सड़कें और चौराहे जल्द ही स्ट्रीट लाइट एवं हाई मास्क लाइट से जगमगाएंगी। सांसद भरत सिंह ने 27 अगस्त को नई दिल्ली में ऊर्जा विभाग की बैठक में बलिया लोकसभा क्षेत्र के लिए सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए प्रस्ताव रखा, जिसको स्वीकृत कर लिया गया है, जल्द ही बलिया लोक सभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर सोलर स्ट्रीट लाइट लगने का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

उक्त जानकारी देते हुए सांसद भरत सिंह ने बताया कि बलिया लोकसभा क्षेत्र के पांचों विधान सभा में सोलर लाइट लगवाने की जरूरत के मद्देनजर ऊर्जा मंत्री आरके सिंह से की मांग की गई। इस पर ऊर्जा मंत्री ने बलिया लोक सभा को 3000 सोलर स्ट्रीट लाइट एवं हाईमास्क लाइट की सौगात दी है। श्री सिंह ने कहा की भारत सरकार नवी एवं नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में बृहद रूप से काम कर रही है। इस क्षेत्र में सरकार में बहुत विकास किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार सोलर लाइट के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर कार्य कर रही हैं, जिसकी बदौलत आज हमारे देश में बिजली की खपत से ज्यादा उत्पादन करने में कामयाबी हासिल किया हैं। ऊर्जा के क्षेत्र में हमारी सरकार कई महत्वपूर्ण कार्य कर रही हैं, जैसे पुराने जर्जर तारों को बदला जाना, पावर सब स्टेशनों की क्षमता वृद्धि के साथ ही नये सब स्टेशनों का निर्माण किया जा रहा हैं। प्रत्येक बूथ पर स्ट्रीट लाइट लगाने के साथ ही प्रत्येक प्रमुख चौराहों पर हाई मास्क स्ट्रीट लाइट के माध्यम से पूरे लोक सभा क्षेत्र में उजाला करने का लक्ष्य बहुत पूरा होगा। उन्होंने बताया कि अगले माह से क्षेत्र में सोलर लाइट लगवाने का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed