फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष के आगे आए युवा: तेजप्रताप

कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष के आगे आए युवा: तेजप्रताप

Sat, 16 Jun 2018 12:28 AM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष के आगे आए युवा: तेजप्रताप
बलिया।
विज्ञापन

टीडी कालेज के छात्रसंघ का उद्घाटन समारोह कालेज के मनोरंजन हाल में शुक्रवार को आयोजित किया गया, जिसका शुुुुभारंभ मुख्य अतिथि मैनपुरी सांसद तेजप्रताप यादव तथा विशिष्ट अतिथि रामगोविंद चौधरी एवं राज्यसभा सांसद नीरजशेखर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि आज देश जिस चौराहे पर खड़ा है, उसमें नौजवानों की भागीदारी काफी महत्वपूर्ण है। हम चाहते हैं कि अपने विद्यार्थी नेता और युवा साथी कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष करने के लिए आगे आएं।

मैनपुरी सांसद ने कहा कि प्रदेश और देश की सरकार ने अच्छे दिनों का सपना दिखाकर आम आदमी, नौजवान, किसानों को धोखा देने का कार्य कर रही है। बलिया की सरजमीं क्रांतिकारी रही है। गुलाम भारत से लेकर आजाद भारत तक यहां के लोगों ने समय-समय पर बगावत का बिगुल फूंक आंदोलन का नेतृत्व किया है। वर्तमान सरकार में भ्रष्टाचार तथा गुंडाराज बढ़ गया है। ऐसे में हम सबको मिलकर जुझारू एवं सशक्त संघर्ष छेड़ने की जरूरत है। नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा कि युवा और छात्र किसी भी समाज के भविष्य होते हैं। यही कारण है कि जब भी सत्ता मदहोश होकर जनतांत्रिक मूूल्यों को त्यागकर तानाशाही चरित्र अपनाती है तब छात्र और युवा इस चुनौती को स्वीकार कर सत्ता के खिलाफ संघर्ष छेड़ते हैं। इस सरकार को उखाड़ फेंकने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। आज केंद्र और राज्य के सरकारों ने छात्रों को शिक्षा, रोजगार से वंचित कर उन्हें भटकने पर मजबूर कर दिया। बेरोजगारी विस्फोट स्तर पर पहुंच गई है लेकिन जुमले वाली सरकार युवाओं को गलत आंकड़ा दिखाकर रोजगार देने का दावा ठोंक रही है। राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने कहा कि इस सरकार के पास छात्रों और युवाओं को देने के लिए कुछ भी नहीं है। सिर्फ छात्रों, नौजवानों को धर्म के नाम बहकाकर इस देश की एकता, अखंडता के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रही है। भाजपा की सरकार में जनप्रतिनधि निरकुंश होकर जनता को मारने-पिटने का काम कर रहे हैं। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, सपा जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव, अतरौलिया विधायक संग्राम यादव, सुशील कुमार पांडेय, मानवेंद्र विक्रम सिंह, किशन प्रताप सिंह, राणा प्रताप यादव, धनजी यादव, विक्रम प्रताप सिंह, राज सिंह, हर्षित सिंह, इरशाद अली आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता छात्रसंघ अध्यक्ष चंद्रजीत यादव तथा संचालन दिनेश प्रताप सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed